Ara News: घर के शौचालय से मिला किशोरी का शव, मारपीट कर हत्या की आशंका
Ara News: आरा के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ के मिल्की मोहल्ले की रविवार रात की घटना , जुटी पुलिस

आरा में किशोरी की संदिग्ध मौत
Ara News:
आरा के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ के मिल्की मोहल्ले की रविवार रात की घटना परिजनों की ओर से मारपीट करने कारण मौत होने की जताई जा रही आशंका शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मिल्की अनाइठ मोहल्ले में रविवार की रात एक किशोरी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। उसका शव घर के शौचालय के पास से बरामद किया गया। उसकी नाक से खून बहता हुआ निशान पाया गया है। ऐसे में परिजनों की ओर से मारपीट के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मृत किशोरी मृत किशोरी मिल्की अनाइठ निवासी की रहने वाली थी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की गयी। एफएसएल की टीम भी छानबीन में जुटी है। इसे लेकर एफएसएल की टीम की ओर से घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किया गया है। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इधर, मौत के कारणों की तह तक जाने के लिए मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसे लेकर सिविल सर्जन डॉ शिवेंद्र कुमार सिंह की ओर से चार डॉक्टरों की टीम का गठन किया गया था। पोस्टमार्टम के दौरान टीम ने उसका बेजाइनल स्वाब भी लिया है। बोर्ड में ऑन ड्यूटी चिकित्सक केएस चौबे, डॉ. आनंद कुमार, डॉ? प्रवीण कुमार और महिला चिकित्सक डॉ. मधुकामना सिंह शामिल हैं। किशोरी की मां सूर्यकांती देवी ने बताया कि उसका किसी लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह मोबाइल से हमेशा उस लड़के से बातचीत करती थी। एक माह पूर्व उसका मोबाइल छीन लिया गया था। उन्होंने बताया कि वह और उनके पति रोज की तरह रविवार को अपने काम पर चले गये थे। शाम करीब छह बजे वह घर लौटी और खाना बनाने लगी। कुछ देर बाद डायल 112 पुलिस पहुंची और पूछने लगी कि आपकी लड़की कहां है? इस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो घर के शौचालय के समीप वह मृत अवस्था में पड़ी मिली। सूर्यकांती देवी की ओर से उसके प्रेमी पर मारपीट कर उसकी हत्या करने की आशंका जताई गई है। पुलिस के अनुसार किशोरी की मौत मारपीट के कारण प्रतीत होती है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। बताया जा रहा है कि किशोरी पांच बहन और तीन भाइयों में पांचवें स्थान पर थी। ...


