
खुशखबरी : शहर के धनुपरा में बनेगा दूसरा केंद्रीय विद्यालय, प्रशासन ने उपलब्ध कराई आठ एकड़ जमीन
संक्षेप: -गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा को मिलेगी मजबूती, लोगों में खुशी, धनुपरा में बनेगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से संस्थान को आठ एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी
-गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा को मिलेगी मजबूती, लोगों में खुशी -भोजपुर समेत राज्य भर के 19 केंद्रीय विद्यालय को मिली स्वीकृति आरा, हमारे संवाददाता। आरा शहर समेत जिले भर के लोगों के लिए खुशखबरी भरी खबर है। केंद्र सरकार की ओर से आरा में दूसरे केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। आरा समेत राज्यभर के 19 केंद्रीय विद्यालयों की स्वीकृति एक साथ मिली है। यह जिला मुख्यालय के आरा शहर के धनुपरा में बनेगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से संस्थान को आठ एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी गई है। इसके निर्माण के बाद आरा शहर समेत जिले के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा को मजबूती मिलेगी।

इस कारण लोगों में खुशी है। केंद्र सरकार की ओर से भोजपुरवासियों को तोहफा मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 17 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 57 नये केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दी गई है। केन्द्रीय विद्यालय में पहली बार आधारभूत शिक्षा के लिए बाल वाटिकाएं, आधारभूत स्तर के तीन वर्ष शामिल होंगी। इन विद्यालयों के लिए बिहार सरकार की शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ केंद्रीय विद्यालय संगठन, पटना संभाग के अधिकारियों की टीम ने अत्यंत सामंजस्य एवं समन्वय से कार्य किया है। - केंद्रीय विद्यालय संगठन और टीम की भूमिका महत्वपूर्ण भोजपुर समेत बिहार में 19 नये केन्द्रीय विद्यालयों की मंजूरी के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं को पूर्ण करने में तत्परता के लिए बिहार में स्थित केन्द्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, पटना संभाग के वर्तमान उपायुक्त अनुराग भटनागर तथा प्रशासनिक अधिकारी भीम कुमार एवं उनकी टीम का प्रयास सराहनीय रहा है। इतनी बड़ी संख्या में केन्द्रीय विद्यालय की मंजूरी से बिहार में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। - अब विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया होगी शुरू अब केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद तकनीकी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए कार्यादेश जारी किया जाएगा और चयनित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। दोनों केंद्रीय विद्यालय दो छोर पर होने से होगी सहूलियत दोनों केंद्रीय विद्यालय आरा शहर के दो छोर पर होंगे। इनमें आरा जीरो माइल के पास आरा-सासाराम मार्ग पर पहले से केंद्रीय विद्यालय संचालत है। दूसरा केंद्रीय विद्यालय आरा-पटना मुख्य मार्ग के किनारे दूसरे छोर पर होगा। इससे दानों हिस्सों के पोषक क्षेत्र में रहने वाले लोगों और केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई में सहूलियत होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




