Ara News: सहार में विभिन्न मांगों को ले अमीनों का विरोध शुरू
Ara News: सहार के अमीनों ने विविध मांगों को लेकर आंदोलन की शुरुआत कर दी है। पहले चरण में उन्होंने काला बिल्ला लगाकर विरोध किया। 15 मई को हुई वार्ता में कोई ठोस पहल नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। अगर उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो 6 अक्टूबर से पूरी तरह हड़ताल पर जाने की योजना है।

Ara News: सहार, संवाद सूत्र। सहार अंचल के अमीनों ने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की शुरुआत कर दी है। चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण के तहत अमीनों ने कार्य के दौरान काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराया। अमीनों ने बताया कि उनकी लंबित मांगों के निदान को लेकर 15 मई को सचिव राजस्व एंव भूमि सूधार बिहार के वार्ता के बाद समझौता पर ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इसी के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
काला बिल्ला लगाकर तीन अक्टूबर तक कार्य करने, पांच अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर धरना देने और मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी छह अक्टूबर से पूरी तरह हड़ताल पर जाने की बात कही गई है। अमीन संघ के प्रखंड अध्यक्ष पुष्प रंजन कुमार ने बताया कि यह आंदोलन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चलाया जा रहा है और मांगें पूरी होने तक आगे भी विभिन्न चरणों में आंदोलन जारी रहेगा।


