ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आरानामवापसी के बाद नौ वार्ड सदस्य हुए निर्विरोध

नामवापसी के बाद नौ वार्ड सदस्य हुए निर्विरोध

उदवंतनगर। प्रखंड में सोमवार को नामवापसी के बाद नौ वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गये। इस बार के पंचायत चुनाव में मुखिया के साथ ही सबसे ज्यादा दावेदारी वार्ड सदस्य पद के लिये भी देखी दा रही है।...

नामवापसी के बाद नौ वार्ड सदस्य हुए निर्विरोध
हिन्दुस्तान टीम,आराMon, 18 Oct 2021 09:31 PM
ऐप पर पढ़ें

उदवंतनगर। प्रखंड में सोमवार को नामवापसी के बाद नौ वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गये। इस बार के पंचायत चुनाव में मुखिया के साथ ही सबसे ज्यादा दावेदारी वार्ड सदस्य पद के लिये भी देखी दा रही है। ऐसे में प्रखंड के बेलाउर पंचायत के 22 में से चार वार्डों में वार्ड संख्या 4,7,13 व 19 में प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये हैं। वहीं मसाढ़ में वार्ड संख्या चार व आठ, सोनपुरा में वार्ड संख्या नौ व 10 सहित पियनियां के वार्ड संख्या 13 में नामवापसी के बाद एक मात्र प्रत्याशी के मैदान में होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। इधर, कई पंच पद के प्रत्याशी निर्विरोध हुए हैं। लगभग 10 पंच के पद पर एक भी नामांकन नहीं हुआ हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें