Ara News: वीकेएसयू में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, बोले कुलपति : सामूहिक प्रयास से नई ऊंचाई पर पहुंचा विवि
Ara News: फोटो 2 : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान कुलपति प्रो शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी और मौजूद अन्य अधिकारी।

Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। उच्च शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास और धूमधाम से 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। वीर कुंवर सिंह विवि के पुराने परिसर, जीरो माइल स्थित नूतन परिसर में कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। कुलपति प्रो चतुर्वेदी ने वीर कुंवर सिंह विवि के विकास में सबके सहयोग पर जोर दिया। कहा कि आज सामूहिक प्रयास से नई ऊंचाई पर विवि पहुंच चुका है। यूजी से लेकर पीजी तक का शैक्षणिक सत्र नियमित हो गया है। हमारा प्रयास शुरू से ही प्रयास रहा है कि सूबे के विश्वविद्यालयों में पहले स्थान पर वीकेएसयू हो। इसके लिए कई योजनाएं बनायी गयीं, जिसमें विवि य सफल रहा। मौके पर कुलसचिव प्रो राम कृष्ण ठाकुर, छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो ओपी राय, परीक्षा नियंत्रक प्रो लाल बाबू सिंह, प्रॉक्टर डॉ राकेश कुमार रंजन, सहायक प्रॉक्टर डॉ नीतू, डॉ अनवर इमाम, डॉ शंभू शरण शर्मा, डॉ अनुज रजक, डॉ धीरेंद्र सिंह, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ ललित सागर आदि मौजूद थे। छात्र संघ कार्यालय में प्रो ओपी राय ने ध्वजारोहण किया।
एचडी जैन कॉलेज में ध्वजारोहण
इधर, एचडी जैन कॉलेज में प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार, महाराजा बहादुर राम रणविजय प्रसाद सिंह कॉलेज में प्राचार्या प्रो कनकलता कुमारी, एमएम महिला कॉलेज में प्रो नरेंद्र प्रताप पालित, जगजीवन कॉलेज में प्राचार्या प्रो डॉ आभा सिंह, एसबी कॉलेज में प्रो मीना कुमारी ने ध्वजारोहण किया। वहीं धरीक्षण सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सचिव सिद्धनाथ सिंह ने ध्वजारोहण किया। त्रिदंडी देव राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में प्रिंसिपल गुलाब फलहारी ने झंडोत्तोलन किया। कॉलेज परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। तपेश्वर सिंह इंदु महिला कॉलेज में नए बहुउद्देश्यीय भवन का उद्घाटन स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर स्थानीय तपेश्वर सिंह इंदु महिला महाविद्यालय आरा में कॉलेज के सचिव और पूर्व विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। झंडोतोलन के बाद कॉलेज के सचिव डॉ. अजय कुमार सिंह ने महाविद्यालय के नव निर्मित बहुउद्देश्यीय भवन का उद्घाटन भी किया। बाद में कॉलेज में एनएसएस की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. सियामती राय, पूर्व प्राचार्या डॉ. सुनीता राय सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
डीके कारमेल ग्रुप में ध्वजारोहण
डीके कारमेल ग्रुप में हुआ झंडोत्तोलन जिले के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शुमार डीके कारमेल ग्रुप की सभी शाखाओं और संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस पर समारोहपूर्वक झंडोत्तोलन हुआ। ग्रुप के अध्यक्ष डॉ मधेश्वर सिंह ने जीरोमाइल स्थित डीके कारमेल हाई स्कूल और दुलौर स्थित एमडी कारमेल स्कूल समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया और 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। मौलाबाग शाखा में उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया।
संभावना स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम
संभावना स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशप्रेम की झलक आरा। शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित शान्ति स्मृति सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय तथा मौलाबाग स्थित शारदा स्मृति सम्भावना पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह पूर्वक ध्वजारोहण किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिनमें देशप्रेम की झलक दिखाई दी। विद्यालय की दोनों शाखाओं में प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज की सलामी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाराजा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. गांधी जी राय, भाई बरमेश्वर, प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र आदि थे।
माउंट लिट्रा जी विद्यालय में ध्वजारोहण
माउंट लिट्रा जी विद्यालय की सभी शाखाओं में ध्वजारोहण माउंट लिट्रा जी विद्यालय बामपाली, आरा सहित विद्यालय के पकड़ी,चंदवा, अहिरपुरवा और जीरो माइल स्थित अन्य शाखाओं के प्रांगण में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक श्रेयांश जैन, उपाध्यक्षा सुचिता जैन, प्राचार्या डॉ सहाया मेरी, उपप्राचार्य बिजय कुमार, चारों शाखाओं की प्रधानाध्यापिकाएं, प्रधानाध्यापक रत्नेश चौबे , जूनियर कॉर्डिनेटर प्रियंका दत्ता,शिक्षक, छात्र गण और अभिभावकगण उपस्थित थे।
एसटीएसवी इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन
एसटीएसवी इन्टरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। निदेशक मनोज कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर अनेक सात्विक नृत्य प्रस्तुत किए। प्राचार्य नवीन कुमार सिन्हा और उप प्राचार्य जितेंद्र कुमार सिंह आदि थे। वहीं आरएसएम डिग्री संतपुर धनुपरा आरा में सचिव मनोज कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। प्राचार्य कमलेश कुमार आदि थे।
पार्टी कार्यालय सहित अन्य जगह झंडोत्तोलन
पार्टी कार्यालय सहित अन्य जगह झंडोत्तोलन स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न राजीनीतिक व सामाजिक संगठनों के कार्यालय और राजनैतिक पार्टी कार्यालयों में मनाया गया। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, जदयू कार्यालय में कार्यकारी जिलाध्यक्ष भीम पटेल, राजद कार्यालय में बीरबल यादव और कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी ने झंडा फहराया। भोजपुर जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन कार्यालय में प्रो बलिराज ठाकुर ने झंडोत्तोलन किया। इधर, आरा स्टेशन परिसर में स्टेशन प्रबंधक डॉ एनके राय ने झंडोतोलन किया। वहीं महावीर मंदिर रमना मैदान में पुजारी सुमन बाबा के नेतृत्व में मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष समाजसेवी गुड्डू सिंह बबुआन ने ध्वजारोहण किया। ब्रम्हर्षि स्वामी सहजानंद सरस्वती पुस्तकालय वाचनालय स्मारक समिति आरा के परिसर में तारकेश्वर ठाकुर, वीर कुंवर सिंह स्मारक समिति कार्यालय के समक्ष सरफराज खान ने झंडोत्तोलन किया। श्री कृष्ण चेतना समिति के प्रधान कार्यालय में नन्दकिशोर यादव ने ध्वजारोहण किया।

