ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराझारखंड में डकैती के केस में वांटेड सहित 42 आरोपित गिरफ्तार

झारखंड में डकैती के केस में वांटेड सहित 42 आरोपित गिरफ्तार

-अवैध शराब की तीस भट्ठियां ध्वस्त, 29 सौ लीटर महुआ पास नष्ट राधियों की धरपकड़ को लेकर एसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर चल रहे अभियान के दौरान पुलिस ने झारखंड के डकैती...

झारखंड में डकैती के केस में वांटेड सहित 42 आरोपित गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,आराThu, 01 Jun 2023 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

-अवैध शराब की तीस भट्ठियां ध्वस्त, 29 सौ लीटर महुआ पास नष्ट

-557 लीटर अंग्रेजी और देसी शराब, स्कॉर्पियो सहित दो कार बरामद

आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता

भोजपुर में अपराधियों की धरपकड़ को लेकर एसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर चल रहे अभियान के दौरान पुलिस ने झारखंड के डकैती केस में वांटेड सहित विभिन्न कांडों के 42 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस की दबिश के कारण विभिन्न कांडों के 13 आरोपितों ने कोर्ट में सरेंडर भी कर दिया गया है। अभियान के दौरान अवैध शराब की 30 भट्ठियां तोड़ी गयीं और 29 सौ लीटर महुआ पास नष्ट किया गया। 532 लीटर अंग्रेजी और 25 लीटर महुआ शराब बरामद की गयी है। पुलिस ऑफिस की ओर से प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गयी है। प्रेस बयान के अनुसार हसन बाजार ओपी की पुलिस ने झारखंड के दो साल पुराने डकैती के मामले में वांटेड नंदाजी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह उसी ओपी क्षेत्र के बसवन गांव का रहने वाला बताया जा रहा है है। उसके खिलाफ 2021 में झारखंड में डकैती सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उसके बाद से वह फरार चल रहा था। नगर थाने की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ लखपर निवासी आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया है। कोईलवर थाने की पुलिस ने चोरी के एक मोबाइल के साथ वार्ड नंबर पांच निवासी दयाशंकर विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। गजराजगंज ओपी पुलिस ने हरनाथकुंडी गांव निवासी रामानंद धानुक को 240 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें