तपेश्वर बाबू की 35वीं पुण्यतिथि मनाने की तैयारी

Feb 11, 2026 08:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

आरा के मिल रोड स्थित तपेश्वर सिंह भवन में पूर्व एमएलसी डॉ अजय कुमार की अध्यक्षता में सहकारिता सम्राट तपेश्वर बाबू की 35वीं पुण्यतिथि मनाने के लिए बैठक हुई। पुण्यतिथि 27 फरवरी को मनाने का निर्णय लिया गया और कार्यक्रम में राज्यपाल को आमंत्रित करने का भी निर्णय लिया गया।

तपेश्वर बाबू की 35वीं पुण्यतिथि मनाने की तैयारी

आरा। शहर के मिल रोड स्थित तपेश्वर सिंह भवन में पूर्व एमएलसी डॉ अजय कुमार की अध्यक्षता में सहकारिता सम्राट तपेश्वर बाबू की 35वीं पुण्यतिथि मनाने को लेकर बैठक हुई। बैठक में आगामी 27 फरवरी को पुण्यतिथि मनाने का निर्णय लिया गया। डॉ अजय कुमार ने कहा कि श्रद्धांजलि सभा तपेश्वर सिंह हिंदू महिला महाविद्यालय आरा में आयोजित होगा। कार्यक्रम में सूबे के राज्यपाल सह कुलाधिपति से उनका बहुमूल्य समय प्रदान करने की स्वीकृति के लिए अनुरोध पत्र देने का निर्णय लिया गया। साथ ही अन्य विधायकों और जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में शिव कुमार सिंह, सत्य प्रकाश राय, अशोक सिंह, वीरेंद्र मिश्रा, अर्थेस्वर सिंह, डॉ सत्यदेव सिंह, डॉ विनोद सिंह, डॉ उमेश्वर प्रसाद नेहरू, डॉ राणा संतोष सिंह, शशि रंजन कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. एसके पांडे, डॉ. सियामति कुमारी, सुनील सिंह, दीपक तिवारी, अभिषेक रंजन, राहुल सिंह और अन्य थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।