कुंडवा शिव मंदिर में डीलर संघ का संकीर्तन

Feb 22, 2026 08:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

शाहपुर के बिलौटी स्थित कुंडवा शिव मंदिर में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन द्वारा 24 घंटे का संकीर्तन अनुष्ठान आयोजित किया गया। यह अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और भंडारे के साथ संपन्न हुआ। विभिन्न क्षेत्रों के संकीर्तन कलाकारों ने भक्ति धुनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कुंडवा शिव मंदिर में डीलर संघ का संकीर्तन

शाहपुर। प्रखंड के बिलौटी स्थित कुंडवा शिव मंदिर परिसर में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित शनिवार से चल रहा 24 घंटे का संकीर्तन अनुष्ठान रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और भंडारे के बीच संपन्न हुआ। एसोसिएशन की शाहपुर इकाई के अध्यक्ष गुलाब सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संकीर्तन अनुष्ठान हुआ। इसमें यूपी, छपरा, गाजीपुर, आरा और बक्सर के अलावा क्षेत्रीय संकीर्तन कलकारों ने हरे राम हरे कृष्ण के भक्ति धुन से दर्शको को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर जिला सहायक आपूर्ति पदाधिकारी रंजन प्रसाद सिंह, शाहपुर के आपूर्ति प्रसाद, शंभुशरण कुमार, एमओ मार्कण्डेय सिंह, एसोसिएशन आरा के अध्यक्ष नंद कुमार ओझा, नगर पंचायत शाहपुर के पूर्व चेयरमैन विजय सिंह, भाजपा नेता त्रिभुवन सिंह, दीपक वर्मा, एसडीएम स्टेनो सत्येन्द्र कुमार, उपेन्द्र ओझा, रामदुलार यादव, गुडु लाल, अशोक मिश्रा, ठाकुर प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।