विस चुनाव में उत्कृष्ट कार्य के लिए निर्वाची पदाधिकारी समेत कई सम्मानित

Jan 25, 2026 08:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-कलेक्ट्रेट सभागार में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, डीडीसी गुंजन सिंह ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। मौके पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का प्रसारण किया गया।

विस चुनाव में उत्कृष्ट कार्य के लिए निर्वाची पदाधिकारी समेत कई सम्मानित

-कलेक्ट्रेट सभागार में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन आरा, हमारे संवाददाता। सोलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिलास्तरीय समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को किया गया। डीडीसी गुंजन सिंह ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। मौके पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का प्रसारण किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रतिनिधियों को डीडीसी की ओर से मतदाता शपथ दिलाई गई। साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों एवं आम मतदाताओं के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण और विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निर्वाची पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, सेक्टर पदाधिकारी, जीविका समूह, विकास मित्र, ग्रामीण एवं शहरी स्वच्छता कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, पर्यवेक्षिका, कैंपस एंबेसडर और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। नये मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र व मेडल दे सम्मानित किया गया नये मतदाताओं को ईपिक एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य थीम मेरा भारत, मेरा मतदान रहा। कार्यक्रम में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी दिवाकर दास समेत कई अधिकारी मौजूद थे। - --------------------- राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को दिलाया गया संकल्प पीरो। पीरो अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार को मनाया गया। लोगों को मतदान और वोटर के रूप में उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया, ताकि वे अच्छे से अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सकें। निर्वाचक निबंधक के रूप में एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय और अवर निर्वाचक निबन्धक के रूप में बीडीओ अशोक कुमार को बेहतर कार्य करने पर सम्मानित होने पर कर्मियों ने खुशी का इजहार किया। लोगों को मतदान के लिए पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। एसडीपीओ कार्यालय में भी एसडीपीओ केके सिंह के नेतृत्व मे कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई गई। प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में भारतीय लोकतंत्र को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली गई तथा मतदाता की प्रतिज्ञा पढ़ी गई। अनुमंडल कार्यालय में राजीव रंजन, परमेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। अनुमंडल क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली के दुकान सहित मतदान केंद्रों में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयेाजन कर नए-पुराने सभी मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलायी गयी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsAra News16th National Voter s Day Celebrations in Ara Voter Oath and Awards
;;;