16 विद्यार्थी सैनिक स्कूल के लिए चयनित

Mar 10, 2026 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

मेडिकल जांच का बुलावा आने पर किये गये सम्मानित, खिले चेहरे, जगदीशपुर के आवासीय बाल शिक्षा निकेतन में सैनिक स्कूल में नामांकन

16 विद्यार्थी सैनिक स्कूल के लिए चयनित

मेडिकल जांच का बुलावा आने पर किये गये सम्मानित, खिले चेहरे ​जगदीशपुर, निज संवाददाता। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में जगदीशपुर के (नयका टोला) स्थित आवासीय बाल शिक्षा निकेतन के 16 छात्रों का चयन मेडिकल जांच के लिए हुआ है। इन सभी अभ्यर्थियों को नामांकन पूर्व होने वाली मेडिकल जांच के लिए बुलावा पत्र प्राप्त हो गया है, जिससे संस्थान और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सैनिक स्कूल में प्रवेश की दहलीज पर खड़े इन 16 सितारों के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। निदेशक संजीव पटेल ने सभी को मिठाई खिला और कलम भेंट कर सम्मानित किया।

इनमें भोजपुर के दीपक कुमार (देवराढ़, तीयर),​ हितांशी कुमारी (जगदीशपुर),​ सनी कुमार सिंह (कितापुर, जगदीशपुर), आयुष राज (बैरही, जगदीशपुर), आकाश कुमार (पिटरी, अगिआंव),​ मनीष कुमार (श्रीपुर, आयर),आशीष पटेल (नोनार, पीरो), ब्रिजेश कुमार (मनुडीहरी, तीयर),​पंकज कुमार (खजूर टोला, जगदीशपुर), अजय कुमार (बकरी, उदवंतनगर और बक्सर जिला के संगम कुमार (जडुलिडेरा, धनसोई),​ राहुल कुमार (कुरुधियाँ, बगेँगोला),​ श्यामजी शर्मा (बरूआँ, बगेँगोला), अंकुश मौर्य (कड़सर, नावानगर),​ दीपक कुमार (डिहरा, नावानगर),​ आकाश कुमार (बरूआं, बगेन गोला) शामिल हैं। शिक्षक रूपेश कुमार, शिखा कुमारी एवं अन्य कर्मियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ​

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।