
अस्मिता खेलो इंडिया में भोजपुर की विद्या को कांस्य पदक
फोटो : विद्या कुमारी पश्चिम बंगाल में 26 से 30 नवंबर तक आयोजित हो रही अस्मिता खेलो इंडिया जोनल प्रतियोगिता में अनाईठ निवासी फूलन शर्मा की बेटी विद्या कुमारी
आरा। निज प्रतिनिधि पश्चिम बंगाल में 26 से 30 नवंबर तक आयोजित हो रही अस्मिता खेलो इंडिया जोनल प्रतियोगिता में अनाईठ निवासी फूलन शर्मा की बेटी विद्या कुमारी ने पहला पदक कांस्य पदक के रूप में प्राप्त कर जिले के नाम रौशन किया है। इस प्रतियोगिता में यह बिहार का पहला पदक है। यह प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आयोजित हो रही है। इसमें 12 राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षक सह सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि विद्या कुमारी का यह राज्य से बाहर पहली प्रतियोगिता एवं यह उनकी पहली सफलता भी है। विद्या कुमारी मात्र 11 वर्ष की है।
विद्या में स्नैच में 33 किलो और क्लीन जर्क में 43किलो कुल 76 किलो भार उठाकर कांस्य पदक प्राप्त किया है। इन्हें पदक प्राप्त करने पर अस्मिता खेलो इंडिया की तरफ से पांच हजार रुपए नगद राशि देकर प्रोत्साहित किया गया। उपलब्धि पर जिला खेल प्राधिकारी आलोक गौतम, भोजपुर जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष समाजसेवी डॉ विजय गुप्ता, एथलेटिक्स संघ के सचिव यशवंत सिंह, खेल प्रेमी अजय सिंह, प्रशिक्षक संतोष कुमार, जयशंकर गुप्ता, अंजली कुमारी, मनमोहन कुमार, अभय पांडे, दिलीप जी और राजीव ने बधाई दी है। यह जानकारी संघ के संयोजक कुमार विजय ने दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




