तेज प्रताप का नोटिस नहीं लेतीं अनुष्का यादव, बोलीं- मेरे पास फालतू टाइम नहीं, बेटी मेरे लिए सबकुछ

लाइव हिन्दुस्तान
share

अनुष्का यादव ने  कहा है कि फिलहाल वह बेटी उज्जैनी पर पूरा ध्यान दे रही है। वह तेज प्रताप यादव की किसी बात का नोटिस नहीं लेती है।

Anushka Yadav, Tej Pratap Yadav
अनुष्का यादव, तेज प्रताप यादव

Anushka Yadav on Tej Pratap: लालू यादव के बेटे जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप और अनुष्का यादव का प्रकरण एक बार फिर चर्चा में है। तेज प्रताप के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अनुष्का यादव पहली बार मीडिया के सामने आईं। उन्होंने पटना में एक दांडिया कार्यक्रम का उद्घाटन किया और खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वे तेज प्रताप यादव की किसी बात का नोटिस नहीं लेती हैं हालांकि, तेज प्रताप के लिए बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना भी की। इसी दांडिया नाइट को लेकर तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर कहा था कि नाच-गान की आड़ में उनके खिलाफ साजिश की तैयारी चल रही है।

पटना के कदमकुंआ नाला रोड स्थित रूप चंद भागवत उत्सव हाल में दांडिया नाइट का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन अनुष्का यादव और उनके भाई आकाश यादव ने उज्जैनी के साथ किया। कार्यक्रम के बाद अनुष्का यादव ने मीडिया से बात की। तेज प्रताप से रिश्ते और कई प्रकार की कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर वह पहली बार मीडिया के सामने आईं। उन्होंने बताया कि नवरात्रा के अवसर पर आयोजित दांडिया नाइट उनके लिए इसलिए खास है क्योंकि यह बेटी उज्जैनी के लिए पहली नवरात्रा और दांडिया है। प्रोग्राम से पहले तेज प्रताप के ट्वीट पर उन्होंने खड़ा जवाब दिया। कहा कि उनके पास इतना फालतू टाइम नहीं है कि तेज प्रताप के बयान या उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर ध्यान दें। वे तेज प्रताप यादव का नोटिस ही नहीं लेती हैं। उनके लिए बेटी की देखभाल और उसका भविष्य संवारना ज्यादा जरूरी है। यह भी कहा कि भाई आकाश यादव उनके साथ हैं तो किसी बात की चिंता नहीं है।

तेज प्रताप पैदा करते हैं कॉन्ट्रोवर्सीः अनुष्का

अनुष्का यादव ने कहा कि जितने भी विवाद की चर्चा उन्हें लेकर हुई या हो रही है उन्हें तेज प्रताप यादव ही हवा दे रहे हैं। इससे उनका(अनुष्का) कुछ लेना देना नहीं है। इन विवादों पर कोई जवाब भी नहीं देना है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब करने के लिए उनका(तेज प्रताप यादव) दिल से धन्यवाद। भगवान उन्हें लंबी उम्र दें और उनका स्वास्थ्य ठीक रखें। वे खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बातों को पब्लिक डोमेन में लाते हैं। कभी स्वीकार करते हैं तो कभी इनकार करते हैं। इन मामलों में किसी भी सवाल का जवाब वे ही बेहतर दे पाएंगे।

न्यायालय पर अनुष्का को भरोसा

अनुष्का ने स्वीकार किया कि पिछले दिनों आकाश यादव की गैरमौजूदगी में तेज प्रताप यादव उनके घर में मोतीलाल के साथ जबरन घुस गए थे। लेकिन, अनुष्का यादव ने इसे पारिवारिक मामला करार देते हुए ज्यादा बताने से इनकार कर दिया। सिर्फ इतना कहा इसके लिए भाई ने एफआईआर कराया है। न्यायालय पर पूरा भरोसा है। अनुष्का ने यह भी कहा कि उनके लिए बेटी उज्जैनी सबकुछ है इसलिए पूरा ध्यान उसी पर रखती हैं।

भविष्य के सवाल पर अनुष्का यादव ने कहा कि उन्हें अपने भाई आकाश यादव पर पूरा भरोसा है। आकाश यादव मां और बेटी के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। तेज प्रताप यादव के लिए उन्हें कुछ नहीं कहना है।

तेज प्रताप ने क्या पोस्ट किया था?

इस दांडिया नाइट के पहले तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें कहा कि पटना के रूप चंद भागवत उत्सव हॉल में नाच-गाने के कार्यक्रम के बहाने साजिशों का गठबंधन होने वाला है। सभी विरोधी यह बात अच्छी तरह समझ लें कि हम किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देंगे। माँ दुर्गा का पावन नवरात्र चल रहा है—यह सत्य, धर्म और न्याय की विजय का पर्व है। इस नवरात्र में महिषासुर रूपी बुराई, छल और षड्यंत्र का अंत अवश्य होगा। सभी लोग शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsतेज प्रताप का नोटिस नहीं लेतीं अनुष्का, बोलीं- फालतू टाइम नहीं है, बेटी ही सबकुछ