Hindi NewsBihar NewsAnti Sanjay Yadav campaign starts in RJD Lalu supporters protest against Tejashwi advisor for defeat at rabri residence
संजय यादव के खिलाफ RJD में उबाल; राबड़ी के घर में घुसे वर्कर, लालू के सामने हंगामा, हरियाणा जाओ के नारे

संजय यादव के खिलाफ RJD में उबाल; राबड़ी के घर में घुसे वर्कर, लालू के सामने हंगामा, हरियाणा जाओ के नारे

संक्षेप:

Lalu Tejashwi RJD Crisis: बिहार चुनाव में आरजेडी की हार के बाद राजद कार्यकर्ताओं का गुस्सा तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव पर फूट पड़ा है। लालू के समर्थकों ने सोमवार को राबड़ी आवास के पहले बाहर, फिर अंदर घुसकर हंगामा किया।

Nov 17, 2025 09:20 pm ISTRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

Lalu Tejashwi RJD Crisis: बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की करारी हार के बाद लालू यादव के समर्थकों का गुस्सा तेजस्वी यादव के सलाहकार और राजद के सांसद संजय यादव पर फूट पड़ा है। सोमवार को राजद विधायक दल की बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने पहले राबड़ी देवी के आवास के बाहर खूब हंगामा किया और फिर लालू यादव से मिलने के लिए आवास के अंदर घुस गए। लालू यादव की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने अंदर भी संजय यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। (वीडियो खबर के अंत में है) वीडियो में लालू समर्थकों को शांत कराने की कोशिश करते दिख रहे हैं। राजद वर्कर पार्टी की दुर्गति के लिए संजय को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। संजय को लेकर दो दिन पहले रोहिणी आचार्या और तेजस्वी यादव के बीच झगड़ा हुआ था। बाद में रोहिणी ने कहा था कि संजय का नाम लेने पर उन्हें गाली दी गई और चप्पल चलाया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टिकट बंटवारे के दौरान भी कई नेताओं ने संजय यादव पर आरोप लगाया था कि पैसा नहीं देने के कारण उनका उनका टिकट काट दिया गया। महागठबंधन के सीट बंटवारे में भी कांग्रेस के साथ किचकिच और उसके बाद भी घटक दलों के बीच 11 सीटों पर फ्रेंडली फाइट को संभाल पाने में तेजस्वी यादव की नाकामी को भी संजय यादव से जोड़कर देखा गया। राजद के नेता यह आरोप लगाते रहे हैं कि संजय यादव ने पार्टी पर कब्जा जमा लिया है और संजय ना चाहें तो कोई तेजस्वी से मिल तक नहीं सकता। नीचे ये फोटो राबड़ी आवास के बाहर हंगामे और नारेबाजी के समय का है, जिसके बाद कार्यकर्ता अंदर घुस गए और लालू के सामने ही संजय यादव का विरोध किया।

RJD Workers Protest Against Sanjay Yadav

बिहार विधानसभा चुनाव में राजद 25 सीटों पर सिमट गई है, जबकि 2020 में उसे 75 सीटें मिली थी और वो सबसे बड़ी पार्टी बनकर आई थी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए दलों ने राजद को ऐसी धूल चटाई है कि खुद तेजस्वी राघोपुर में हारते-हारते मुश्किल से जीते हैं। तेजस्वी यादव का नेता विपक्ष का ओहदा भी बाल-बाल ही बचा है। 2 सीट और कम होती तो आरजेडी मुख्य विपक्षी दल और तेजस्वी नेता विपक्ष नहीं बन पाते। महागठबंधन की सीटें 2020 के 110 से घटकर 35 पर आ गई हैं। कांग्रेस 19 से 6, सीपीआई-एमएल 12 से 2, सीपीएम 2 से 1 और सीपीआई 2 से 0 हो गई। डिप्टी सीएम चेहरा बनाए गए मुकेश सहनी की वीआईपी का खाता नहीं खुला। आईपी गुप्ता किसी तरह अपनी सीट जीतकर आईआईपी का चुनावी खाता खोल पाए।

राजद को बिहार भर में 23 फीसदी वोट मिला, लेकिन सीट निकालने में संकट हो गया। जिन सीटों पर राजद लड़ी, वहां उसे औसतन 38.9 फीसदी वोट मिला। लड़ी गई सीटों पर बीजेपी को 48.6, जेडीयू को 46.3 और एलजेपी-आर को 43.2 परसेंट मत मिले। राज्य भर में 20 फीसदी वोट वाली बीजेपी और 19 परसेंट वाली जेडीयू की बंपर जीत का राज इसमें छिपा है। एनडीए के प्रमुख दलों में कोई भी अपनी-अपनी सीटों पर औसत 43 परसेंट से कम नहीं रहा, जबकि महागठबंधन दल अपनी सीटों पर 39 फीसदी के अंदर सिमट गए।

ये भी पढ़ें:लालू को मजबूर कर दिया, रोहिणी को सताया जा रहा; तेजस्वी पर साधु के गंभीर आरोप
ये भी पढ़ें:जिस घर में बाहर के लोग रहने लगें, वो टूट जाता है; रोहिणी विवाद पर बोले जायसवाल
ये भी पढ़ें:लालू-राबड़ी की जान को खतरा? रोहिणी को FIR करना चाहिए; बोली बीजेपी
ये भी पढ़ें:तुम्हारे कारण हारे, हाय लगी; रोहिणी-तेजस्वी के चप्पल कांड की इनसाइड स्टोरी
Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा लगभग ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। बिहार में दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने के बाद दिल्ली-एनसीआर में विराट वैभव, दैनिक भास्कर, आज समाज, बीबीसी हिन्दी, स्टार न्यूज, सहारा समय और इंडिया न्यूज के लिए अलग-अलग भूमिका में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।