पटना की 26 सड़कों पर आज से हटेगा कब्जा, गांधी मैदान समेत इन इलाकों में चलेगा बुलडोजर
पटना की 26 प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण हटाने के लिे आज यानी शुक्रवार से विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। यह अभियान पूरे महीने चलेगा। गांधी मैदान, बोरिंग कैनाल रोड, कंकड़बाग समेत अन्य इलाकों में क
बिहार की राजधानी पटना में 26 प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान शुक्रवार से शुरू होगा। दानापुर से लेकर पटना सिटी तक की सड़कों से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। अतिक्रमण हटाने के लिए कुल नौ टीम का गठन किया गया है। अभियान 31 जनवरी तक चलेगा।
डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाना बेहद जरूरी है। अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा व्यवधान उत्पन्न करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीएम के निर्देश पर निगम के सभी अंचलों तथा नगर परिषदों द्वारा गुरुवार को अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान का जनवरी माह का अग्रिम कैलेंडर जारी किया गया। कैलेंडर के अनुसार ही अतिक्रमण हटेगा। विशेष अभियान निगम के छह अंचलों-नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बांकीपुर, अजीमाबाद, पटना सिटी के साथ नगर परिषद् खगौल, फुलवारीशरीफ एवं दानापुर निजामत में भी चलाया जाएगा।
इन सड़कों से हटाया जाएगा अतिक्रमण-
सगुना मोड़ से दानापुर रेलवे स्टेशन, शेखपुरा मोड़ से रूकनपुरा तक, बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड-राजापुर पुल मार्ग, अटल पथ, बेऊर मोड़ से पहाड़ी तक, पटना जंक्शन रोड, कंकड़बाग मेन रोड, कंकड़बाग टेम्पू स्टैण्ड से शालीमार स्वीट्स तक, गांधी मैदान के चारों ओर, गांधी मैदान से दीघा, गांधी मैदान से पटना सिटी, जेपी गंगा पथ, नेहरू पथ, अटल पथ, चितकोहरा पुल, विकास भवन, बोरिंग रोड, डाकबंगला चौराहा, पटना जंक्शन के समीप, चिरैयाटांड़ पुल, राजाबाजार, कारगिल चौक से एनआईटी, गोरिया टोली से जीपीओ, अनीसाबाद।





