पटना में दिनदहाड़े एक और मर्डर; वकील जितेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या, 3 खोखे बरामद

Jul 13, 2025 04:59 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

पटना में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को दिनदहाड़े वकील जितेंद्र कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वो घर से चाय पीने  निकले थे। इसी दौरान बदमाशों ने गोली मार दी। घायल अवस्था में उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पटना में दिनदहाड़े एक और मर्डर; वकील जितेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या, 3 खोखे बरामद

राजधानी पटना में अपराधियों के हौंसले बुलंद दिख रहे हैं। एक के बाद एक हत्याकांड को अंजाम दे रहे हैं। रविवार को पटना में दिनदहाड़े अपराधियों ने अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुल्तानगंज थाना इलाके की है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र घर से निकले थे, इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। घायल अवस्था में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक जितेंद्र का मोहमदपुर में आवास है। जितेन्द्र कुमार सिविल कोर्ट में वकालत करते थे। हालांकि अभी तक हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। वहीं परिजनों का कहना है कि रोज की तरह वो घर से चाय पीने निकले थे। इसी दौरान उन्हें किसी ने गोली मार दी।

आपको बता दें बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के बाद से पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो थे। हालांकि खेमका मर्डर केस का पुलिस ने जल्द खुलासा भी कर दिया। लेकिन आपराधिक वारदातों पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। कुछ दिन पहले बालू कारोबारी की हत्या हुई थी। वहीं शनिवार की रात भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। और अब अगले दिन वकील जितेंद्र कुमार को मौत के घाट उतार दिया।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep