Hindi NewsBihar Newsand dead after tutor sexually assault and blackmail her in bihar munger

बिहार में ट्यूटर के शोषण से तंग छात्रा ने दी जान, गंदी तस्वीरें वायरल करने की दी थी धमकी

संक्षेप: मृत छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीते छह माह से आरोपी शिक्षक छात्रा का मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहा था। इस बीच परिजनों को भनक मिली तो उसे ट्यूशन भेजना बंद कर दिया।

Tue, 16 Sep 2025 11:08 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, जमालपुर, मुंगेर
share Share
Follow Us on
बिहार में ट्यूटर के शोषण से तंग छात्रा ने दी जान, गंदी तस्वीरें वायरल करने की दी थी धमकी

बिहार में एक ट्यूटर के शोषण से तंग छात्रा ने अपनी जान दे दी। मुंगेर जिले के आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट ट्यूटर के प्रेम के जाल में फंसने के बाद आपत्तिजनक वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने की धमकी से परेशान एक छात्रा ने अपने ही घर की छत से छलांग लगा दी। रविवार को इलाज के दौरान पटना में उसकी मौत हो गयी। मृतका का शव सोमवार को पहुंचते ही पजिनों में कोहराम मच गया। सूचना पर जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया।

इधर, परिजनों ने एक प्राइवेट ट्यूटर पर छात्रा के यौन शोषण और उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए उसके विरुद्ध मामला दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन भी दिया है। एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि छात्रा की मौत को लेकर उनके परिजन ने आवदेन दिया है। आरोपी शिक्षक सहित अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मृतका की उम्र 18 बर्ष थी। वह बीए पार्ट वन की छात्रा थी तथा ट्यूशन पढ़ने के लिए रामपुर मनसा मंदिर के समीप रहने वाले रवि कुमार के यहां जाती थी।

ये भी पढ़ें:जिस वायरल फोटो से परेशान थी छात्रा, बिहार में पुलिस ने उसे ही वेबसाइट पर डाला
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

टीचर पर शारीरिक शोषण का आरोप

मृत छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीते छह माह से आरोपी शिक्षक छात्रा का मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहा था। इस बीच परिजनों को भनक मिली तो उसे ट्यूशन भेजना बंद कर दिया। ट्यूशन नहीं जाने की सूरत में आरोपी शिक्षक ने परिजनों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया, लेकिन छात्रा ने शिक्षक की गंदी नीयत की जानकारी परिजनों को नहीं दी।

पटना में इलाज के दौरान छात्रा की हो गई मौत

कुछ दिनों से आरोपी शिक्षक छात्रा को फोन कर उनका आपत्तिजनक वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। इससे वह डिप्रेशन में चली गयी और अपने घर की छत से 13 सितंबर को छलांग लगा दी। छत से कूदने से छात्रा बुरी तरह घायल हो गयी। परिजन पहले उसे सदर अस्पताल मुंगेर अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने मृतका के मोबाइल पर फिंगर प्रिंट लॉक को उसके ही अंगूठे से खोला। मोबाइल में वीडियो व फोटो सहित कई साक्ष्य मिले। मृतका के पिता ने कहा कि मेरी बेटी शिक्षक की ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई है।

ये भी पढ़ें:कॉल गर्ल बता युवती की अश्लील तस्वीर कर दी वायरल, युवक ने 6 लाख रुपये भी वसूले
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Date, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।