कभी खून के प्यासे थे, जानी दुश्मन रहे विवेका पहलवान की याद में इंटरनेशनल दंगल करा रहे अनंत सिंह

हिन्दुस्तान, गोविंद कुमार, पटना
Follow us on Google News
share

जदयू के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह कभी उनके जानी दुश्मन रहे विवेका पहलवान की पहली पुण्यतिथि पर उनकी याद में इंटरनेशनल महा दंगल का आयोजन करवा रहे हैं। इस दंगल में बिहार के कई राज्यों के साथ विदेशों के पहलवान भी दांव आजमाने आ रहे हैं।

कभी खून के प्यासे थे, जानी दुश्मन रहे विवेका पहलवान की याद में इंटरनेशनल दंगल करा रहे अनंत सिंह

Anant Singh Wrestling News: बिहार से खून की प्यास वाली दुश्मनी के बाद दोस्ती की एक अनोखी और हैरान करने वाली कहानी सामने आई है। जदयू के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह कभी उनके जानी दुश्मन रहे विवेका पहलवान की पहली पुण्यतिथि पर उनकी याद में इंटरनेशनल महा दंगल का आयोजन करवा रहे हैं। इस दंगल में बिहार के कई राज्यों के साथ विदेशों के पहलवान भी दांव आजमाने आ रहे हैं। विवेका पहलवान अपने जमाने में कुश्ती के बड़े खिलाड़ी थे। ईरान के चर्चित पहलवान हामिद, इरफान और जलाल तो जॉर्जिया से टेड्डू पहलवान दंगल में अपने दांव का मुज़ाहिरा करेंगे।

यह दंगल बिहार केसरी के नाम से प्रसिद्ध विवेकानंद सिंह उर्फ विवेका पहलवान की पहली बरसी पर उनके गांव नदवाँ में आयोजित किया जा रहा है। इस दंगल की खास बात यह है कि दंगल में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई विदेशी पहलवान भी शिरकत कर रहे हैं,जो इस दंगल में अपने जोड़ का आजमाइश करते दिखेंगे। भारत के अलग-अलग प्रदेशों के पहलवान के अलावा ईरान और जार्जिया जैसे देशों के पहलवान इस कुश्ती महादंगल में हिस्सा ले रहे हैं।

एक समय अनंत सिंह और विवेका पहलवान एक दूसरे के कट्टर दुश्मन थे। इनके बीच इतनी गहरी रंजिश थी कि दोनों के बीच कई बार गोलियां चली है। दोनों एक दूसरे जान लेने को आतुर थे। लेकिन समय के साथ हालात बदले। अनंत सिंह के दो भाइयों की हत्या हो गई। ललन सिंह ने पहल की और उनकी दुश्मनी में नरमी के साथ दोस्ती की गरमाहट ऐसी बढ़ी कि एक दूसरे के फैन हो गए। दुश्मनी की जगह सम्मान और यादों ने ले ली है जिसकी मिसाल यह दंगल बन रहा है जिसके आयोजन में अनंत सिंह ने पूरी ताकत लगा दी है।

महादंगल के आयोजन के लिए विवेकानंद पहलवान के पैतृक गांव में खास तौर पर पारंपरिक अखाड़ा तैयार किया गया है। जिसमें लाल मिट्टी के साथ हल्दी,नीम और सरसों का तेल मिलाकर उसे पहलवानों के अनुकूल बनाया गया है। यह दंगल सिर्फ खेल का आयोजन नहीं बल्कि रिश्तों में दुश्मनी से दोस्ती और सम्मान की एक बड़ी कहानी बयां करती है। इस दंगल प्रतियोगिता में सुबह से ही दर्शकों की भारी भीड़ जुटने लगी है। विधायक अनंत सिंह का कहना है कि इस दंगल प्रतियोगिता में लाखों की भीड़ जुटेगी। उन्होंने बताया कि मेहमान खिलाड़ियों के स्वागत और सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। यहां पहुंचने वाले लोगों के लिए भी भोजन का प्रबंध किया गया है। विजेता खिलाड़ियों को बड़ा इनाम दिया जाएगा।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।