अनंत सिंह उवाच: निशांत कुमार परिवारवाद नहीं, नीतीश का नाम लेने वालों को देह में ‘पिल्लू’ होना चाहिए

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

Anant Singh Nitish Nishant: मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने जेडीयू के नेता निशांत कुमार को सम्राट चौधरी सरकार में मंत्री बनाने को परिवारवाद मानने से मना कर दिया है। अनंत सिंह ने कहा कि एक बच्चा लाना परिवारवाद नहीं है।

अनंत सिंह उवाच: निशांत कुमार परिवारवाद नहीं, नीतीश का नाम लेने वालों को देह में ‘पिल्लू’ होना चाहिए

Anant Singh Nitish Nishant: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के बाहुबली नेता और मोकामा के चर्चित विधायक अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार में पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मंत्री बनाने को परिवारवाद मानने से मना कर दिया है। अनंत सिंह ने कहा कि निशांत कुमार को बिहार सरकार में मंत्री बनाना ‘बहुत बढ़िया’ फैसला है। विधायक ने कहा कि एक बेटा को कोई आगे बढ़ाता है तो वह परिवारवाद नहीं है। बताते चलें कि अनंत सिंह ने खुद भी ऐलान कर दिया है कि वो आगे विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे और उनकी जगह मोकामा से 2030 का चुनाव उनका कोई बेटा लड़ेगा।

अनंत सिंह से पहले उनके भाई दिलीप सिंह मोकामा से विधायक हुआ करते थे, जिनके निधन के बाद बाद वो राजनीति में आए और फिर एक बार अपनी पत्नी नीलम देवी को भी एमएलए बनाया। अनंत सिंह अब तक छह बार मोकामा से जीत चुके हैं। एक यू-ट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अनंत सिंह ने आगे चुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर कहा कि वह जनता को छोड़ने नहीं जा रहे हैं। विधायक बेटा बने या कोई और बने, वह जो (जनता की सेवा) कर रहे हैं, करते रहेंगे।

छुट्टी के दिन भी ऑफिस पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बोले- इलाज में अमीर-गरीब, जात-पात नहीं देखना

अनंत सिंह से जब निशांत कुमार को मंत्री बनाने को लेकर परिवारवाद के ऊपर सवाल किया गया तो वो उखड़ गए। उन्होंने परिवारवाद की अपनी व्याख्या सामने रखी और बताया- ‘परिवारवाद जैसे कि बेटा, बेटी, भाई, भतीजा, कुटुम्ब, नाता, उसको परिवारवाद माना जाता है। लेकिन एक बेटा को कोई खड़ा करता है तो वो परिवारवाद में नहीं आता है। परिवारवाद उसको कहा जाता है कि कुटुम्ब को बना दीजिए, बेटा को, बेटी को, जो भी है खानदान में, सबको बना दिए, उसको परिवारवाद कहा जाता है। लेकिन एक-दो कोई लड़ रहा है तो परिवारवाद नहीं हुआ।’

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के पहले ही दिन 11 फरमान, मरीजों का डेटा डिजिटल, बाकी क्या?

निशांत कुमार को मंत्री बनाने को लेकर राजनीतिक वंशवाद के आरोप से विधायक अनंत सिंह पूरी तरह उखड़ गए और कहने लगे- ‘नीतीश कुमार ना बेटा को बनाए (पहले खुद सीएम रहते, अब मंत्री हैं), ना भाई को बनाए, किसी को नहीं बनाए, कोई परिवारवाद बोलता है नीतीश में तो उसको समूचे शरीर में पिल्लू (कीड़ा) होना चाहिए। तो ब्याह-शादी करना छोड़ दें? शादी-ब्याह क्यों करता है। जब बेटा को भी कुछ नहीं बना सकते तो फिर जन्म देने का क्या हक है। परिवारवाद में नहीं जाना है, तब शादी-ब्याह नहीं करो।’

Anant Singh Mokama MLA Son
Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा पत्रकारिता में 25 साल से अलग-अलग भूमिका में अखबार, टीवी और डिजिटल में काम कर चुके हैं। दैनिक जागरण के साथ बिहार में 5 साल तक जिला स्तर की प्रशासनिक और क्राइम रिपोर्टिंग करने के बाद रीतेश ने आईआईएमसी, दिल्ली में दाखिला लेकर पत्रकारिता की पढ़ाई की। एक साल के अध्ययन ब्रेक के बाद रीतेश ने विराट वैभव से दोबारा काम शुरू किया। फिर दैनिक भास्कर में देश-विदेश का पेज देखा। आज समाज में पहले पन्ने पर काम किया। बीबीसी हिन्दी के साथ आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़े। अखबारों के बाद रीतेश ने स्टार न्यूज के जरिए टीवी मीडिया में कदम रखा। रीतेश ने टीवी चैनलों में रिसर्च डेस्क पर लंबे समय तक काम किया है और देश-दुनिया के विषयों पर तथ्यपरक जानकारी सहयोगियों को आगे इस्तेमाल के लिए मुहैया कराई है। सहारा समय और इंडिया न्यूज में भी रीतेश रिसर्च का काम करते रहे। इंडिया न्यूज की पारी के दौरान वो रिसर्च के साथ-साथ चैनल की वेब टीम के हेड बने और इनखबर न्यूज पोर्टल को बतौर संपादक शुरू किया। लाइव हिन्दुस्तान के साथ एडिटर- न्यू इनिशिएटिव के तौर पर पिछले 6 साल से जुड़े रीतेश फिलहाल उत्तर प्रदेश और बिहार की खबरों और दोनों राज्यों की टीम को देखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।