'नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, मैंने दी कुर्बानी'; अनंत सिंह ने किया 9 हत्याओं वाला दावा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने कहा कि वह पार्टी को अपनी पार्टी मानते हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि जब वह कुछ नहीं थे तब उनके लिए उनके 9 लोग मारे गए थे।

Anant Singh
मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए बहुत कुर्बानी दी है

बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दावों से इन दिनों बिहार की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे तब उन्होंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी उस दौरान उनके 9 लोग मारे गए थे। उन्होंने कहा, मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है उन्होंने (नीतीश कुमार) क्या किया है। अनंत सिंह इन दिनों एमएलसी चुनाव को लेकर जेडीयू से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाए जाने पर आपत्ति की है।

'नीतीश कुमार के साथ थे तभी हुआ हमला'

अनंत सिंह ने खुद को नीतीश कुमार के प्रति वफादार भी बताया है। उन्होंने कहा, मैं किसी को चुनौती नहीं दे रहा हूं। अनंत सिंह ने कहा, 'पार्टी के कौन साथ है कि नहीं है, हम कोई भगवान नहीं हैं। हम अपनी बात जानते हैं। मुझे ना मरने का गम है ना जीने की खुशी है। पार्टी को हम अपना मानते हैं। पार्टी को जो मानना है माने। जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे तब नीतीश जी के साथ रहे और मेरे 9 लोगों की हत्या हो गई। जब मैं उनके साथ था तो सुबह-सुबह ही हमला हो गया और मेरा एक व्यक्ति मारा गया। उन्होंने कौन सी कुर्बानी दी है।'

आपको बता दें कि अगस्त 2004 में अनंत सिंह के लोगों और एसटीएफ के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें अनंत सिंह के आठ लोग मारे गए थे। वहीं एसटीएफ के एक जवान की भी मौत हो गई थी। मारे गए लोगों की पहचान भीम सिंह, देनी, चिंटू कुमार, गणेश कुमार, बाल्मीकि सिंह, सुनील कुमार, रजनीश और सुरेंद्र कहार के रूप में की गई थी। उन लोगों पर किडनैपिंग, हत्या और डकैती जैसे दर्जनों मामले दर्ज थे।

बता दें कि बिहार की पटना हॉट सीट है और यहां से जेडीयू ने नीरज कुमार को उतारा है। वहीं अनंत सिंह ने ठान लिया है कि वह नीरज कुमार को हराएंगे। शुक्रवार को नीरज कुमार पर भड़कते हुए उन्होंने कहा, क्या उनपर गोली चला दें? उन्होंने नीरज कुमार के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के वोट मांगने पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया।

अनंत सिंह का नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा

अनंत सिंह ने कहा था कि वह नीरज कुनार की जमानत जब्त करवाकर रहेंगे। फिर जब ललन सिंह ने दखल दिया तो अनंत सिंह ने कहा कि अब वह उनके खिलाफ कोई बयान नहीं देंगे। हालांकि दो दिन बाद फिर से बयानबाजी शुरू हो गई। वह निशांत कुमार को नीरज कुमार के साथ मंच पर देखकर भड़क गए। नीरज कुमार पार्टी के साथ का दावा कर रहे हैं और अनंत सिंह को जवाब भी दे रहे हैं।

बीते दिनों मुख्यमंत्री आवास पर बैठक के बाद पत्रकारों ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह से पूछा कि क्या वह जदयू उम्मीदवार के खिलाफ जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन जारी रखेंगे। उन्होंने इस पर कहा, ''हां, समर्थन करेंगे।' सिंह ने आरोप लगाया कि नीरज ने पिछले साल विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ प्रचार अभियान किया था। जेडीयू विधायक दल के नेता एवं राज्य के मंत्री श्रवण कुमार ने अनंत सिंह के मुद्दे पर सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने हालांकि कहा कि राजग चुनाव एक टीम के रूप में लड़ेगा और गठबंधन के उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

किसने कहां उतारा अपना उम्मीदवार

बीजेपी ने पटना स्नातक, कोसी स्नातक और दरभंगा स्नातक सीट से क्रमशः नवल किशोर यादव, डॉ. एनके यादव और सर्वेश कुमार को फिर उम्मीदवार बनाया है। तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र कुमार सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। आरजेडी ने तिरहुत शिक्षक सीट छोड़कर बाकी सभी सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस चार सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि भाकपा (माले) लिबरेशन और माकपा ने एक-एक उम्मीदवार उतारा है। जन सुराज पार्टी सभी आठ सीट पर चुनाव लड़ रही है। आठ सीट के लिए कुल 164 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें से 12 के नामांकन जांच में रद्द हो गए और दो ने नाम वापस ले लिया। दरभंगा स्नातक सीट पर सबसे अधिक 40, जबकि तिरहुत शिक्षक सीट पर सबसे कम 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान 23 अक्टूबर को और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar News'नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, मैंने दी कुर्बानी'; अनंत सिंह का 9 हत्याओं वाला दावा