पुदीना से सारा गैस निकाल देंगे ओकरा..., अब अनंत सिंह ने नीरज कुमार को ललकारा; MLC चुनाव में रार बढ़ी

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर हलचल के बीच अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। अब अनंत सिंह ने खुलेआम नीरज सिंह को चुनौती देते हुए कहा है कि वो पुदीना से सारा गैस निकाल देंगे। 

D(U) MLA from Mokama Anant Singh
जदयू के मोकामा विधायक अनंत सिंह (फाइल फोटो)

बिहार में MLC चुनाव को लेकर हलचल तेज है। इस चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) के मोकामा से विधायक अनंत सिंह और इस चुनाव में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच तल्खी काफी चर्चा में है। जदयू विधायक अनंत सिंह ने इस चुनाव में जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं। अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच पिछले कुछ दिनों से जुबानी जंग काफी तीखी और अब यह रार और भी बढ़ गई है। अब अनंत सिंह ने नीरज कुमार को खुलकर ललकारा है और कहा है कि वो उनका गैस निकाल देंगे। दरअसल अनंत सिंह बुधवार को एक बार फिर जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के लिए प्रचार करने के लिए निकले।

इस दौरान पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने कहा, 'हम पुदीना सिंह हैं ना तो हम पुदीना निकालेंगे 21 तारीख को। उहे जानेंगे। 21 को बाहर कर देंगे गैस हो गया है। गैस कुल बाहर कर देंगे। उ गैसवा निकला देंगे। इधर एमएलसी चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी प्रत्याशी अनुज कुमार के पक्ष में वोट मांगने बाहुबली विधायक अनंत सिंह हिलसा पहुंचे। हिलसा पहुंचने पर बलभद्र सराय, हिलसा मुख्य बाजार और खाकी बाबा चौक के समीप कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया। विधायक के आगमन से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और उमंग देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपने नेता का अभिनंदन किया।

अनंत सिंह आज नालंदा के रहुई में जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अनंत सिंह यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो रोड शो कर बिहारशरीफ के शीतला माता मंदिर में पूजा भी करेंगे। अनंत सिंह ने पत्रकारों से कहा कि गैस को बाहर करने जा रहे हैं। दुनिया चैलेंज कर रहा है। हम कहां कह रहे हैं कि उसको (नीरज कुमार) फर्क पड़ता है, जितना गैस बनाया है, 21 तारीख को सब निकाल देंगे।

बता दें कि बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों में बगावत के सुर के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कुछ दिनों पहले विधानमंडल दल की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई थी। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक अनंत कुमार सिंह हालांकि अपने बागी रुख पर कायम हैं। मुख्यमंत्री आवास पर बैठक के बाद पत्रकारों ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह से पूछा कि क्या वह जदयू उम्मीदवार के खिलाफ जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन जारी रखेंगे।

उन्होंने इस पर कहा था, हां, समर्थन करेंगे।''अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट से लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे जदयू के विधान परिषद के मौजूदा सदस्य नीरज कुमार को हराने का संकल्प लिया है। अनंत सिंह ने आरोप लगाया था कि नीरज ने पिछले साल विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ प्रचार अभियान किया था। अनंत सिंह लगातार अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार भी कर रहे हैं

जदयू पटना स्नातक, सारण शिक्षक, दरभंगा शिक्षक और तिरहुत स्नातक सीट पर चुनाव लड़ रही है। दरभंगा शिक्षक सीट से पार्टी ने घनश्याम राय और तिरहुत स्नातक सीट से अपने प्रवक्ता अभिषेक झा को उम्मीदवार बनाया है। सारण शिक्षक सीट पर भी जदयू की मुश्किलें बढ़ी हैं। जन सुराज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे आफाक अहमद रालोमो के मौजूदा विधान पार्षद हैं। रालोमो के प्रदेश महासचिव राम पुकार सिन्हा ने भी इस सीट से नामांकन दाखिल किया है, जबकि जदयू के आनंद पुष्कर भी मैदान में हैं।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपुदीना से सारा गैस निकाल देंगे ओकरा..., अब अनंत सिंह ने नीरज कुमार को ललकारा