अनंत सिंह की अग्रिम जमानत पर सुनवाई आज, जनेऊ कार्यक्रम में हथियार लहराने का मामला CID के हवाले

लाइव हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

Anant Singh News: गोपालगंज के एमपी-एमएलए कोर्ट में आज JDU विधायक अनंत सिंह की अग्रिम जमानत पर सुनवाई होगी। जनेऊ कार्यक्रम में हथियार लहराने के इस चर्चित मामले की जांच अब सीआईडी करेगी।

अनंत सिंह की अग्रिम जमानत पर सुनवाई आज, जनेऊ कार्यक्रम में हथियार लहराने का मामला CID के हवाले

Anant Singh News: मोकामा के चर्चित जदयू विधायक अनंत सिंह से जुड़े आर्म्स केस और अश्लील डांस मामले में आज यानी 30 मई को गोपालगंज के विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका पर एक बेहद महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है। इस बीच, बिहार सरकार द्वारा उठाए गए एक कड़े कदम के कारण बाहुबली नेता की मुश्किलें कानूनी मोर्चे पर और ज्यादा बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इस पूरे विवाद की गंभीरता को देखते हुए बिहार सरकार के आदेश पर पुलिस मुख्यालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। मीरगंज थाना क्षेत्र में हुए इस चर्चित और विवादित कार्यक्रम की जांच को अब गोपालगंज पुलिस से पूरी तरह वापस ले लिया गया है। इस केस को अब सीआईडी को ट्रांसफर कर दिया गया है। सरकार के इस आदेश के बाद अब इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो गई है। मामला राजनीतिक और सामाजिक रूप से काफी संवेदनशील होने के कारण पुलिस मुख्यालय ने इसे 'गंभीर श्रेणी' में रखते हुए सीआईडी के विशेष विंग को सौंपने का निर्णय लिया है।

जानिए क्या है पूरा वीडियो विवाद?

दरअसल, यह पूरा मामला मई महीने की शुरुआत का है। मीरगंज थाने के सिमराव गांव निवासी गुड्डू राय के घर बीते दो और तीन मई को एक उपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मोकामा विधायक अनंत सिंह और मशहूर भोजपुरी गायक गुंजन सिंह सहित भारी संख्या में लोग और समर्थक शामिल हुए थे। इसी दौरान कार्यक्रम के मंच से बेहद अश्लील डांस और विधायक अनंत सिंह की मौजूदगी में उनके कुछ समर्थकों द्वारा सार्वजनिक रूप से खुलेआम हथियार लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो गया था।

9 लोगों पर दर्ज हुई थी FIR

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और मीरगंज थाने में चार मई को बाहुबली विधायक अनंत सिंह समेत कुल नौ नामजद लोगों पर केस दर्ज किया गया था। जांच के क्रम में पुलिस ने विधायक और उनके समर्थकों को नोटिस जारी कर 15 मई को हथियारों के साथ मीरगंज थाने में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का कड़ा निर्देश दिया था। हालांकि, तय तारीख पर विधायक और उनके समर्थक थाने नहीं पहुंचे थे। फिलहाल, कोर्ट ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा रखी है।

Jayendra Pandey

लेखक के बारे में

Jayendra Pandey
अदम गोंडवी के शहर गोण्डा से ताल्लुक रखने वाले जयेंद्र पाण्डेय मेनस्ट्रीम मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे एक ऊर्जावान युवा पत्रकार हैं। वर्तमान में ’हिन्दुस्तान’ (Hindustan Times Group) के साथ जुड़कर जनसरोकार की खबरों को कवर कर रहे जयेंद्र ने नोएडा के प्रतिष्ठित संस्थान जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं और अपने करियर का आगाज ‘जी न्यूज’ की नेशनल टीम में इंटर्नशिप से किया। इसके बाद उन्होंने ’दैनिक भास्कर’ में बतौर ट्रेनी फीचर और स्पेशल स्टोरीज पर काम करते हुए कंटेंट की बारीकियों को समझा। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग में अपना लोहा मनवाया, जिसमें नोएडा ट्विन टावर डिमोलिशन से लेकर बृजभूषण शरण सिंह बनाम पहलवानों के धरने तक कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की ग्राउंड रिपोर्टिंग और अन्य कई स्पेशल स्टोरीज शामिल हैं। वर्तमान में वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 'हिन्दुस्तान' की बिहार टीम के लिए राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी बड़ी खबरों को बेहद आक्रामकता और गहराई के साथ कवर कर रहे हैं। मीडिया के साथ-साथ जयेंद्र का रुझान पॉलिटिकल कंसल्टेंसी की ओर भी है। वे चुनावी समीकरणों और रणनीतिक प्रबंधन की अच्छी समझ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।