
पटना में बेकाबू कार ने 4 लोगों को रौंदा, एक की मौत; दिल दहला देने वाला वीडियो
पटना के दानापुर थाना इलाके में एक बेकाबू कार ने चार लोगों को रौंद दिया। जिसमें 60 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद से आरोपी ड्राइवर फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश में जुटी है।
पटना के दानापुर में एक बेकाबू कार ने 4 लोगों को रौंद दिया। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है। घटना बाद आरोपी कार लेकर तेजी से फरार हो गया। घटना दानापुर थाना क्षेत्र के गोला पर झखड़ी महादेव रोड पर हुई। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड में घुसी ने कार ने चार लोगों को रौंद दिया। और फिर गाड़ी के नीचे फंसे शख्स को दोबारा रौंदते हुए आगे बढ़ने लगी। इस दौरान लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन ड्राइवर ने कार की स्पीड बढ़ा दी। और फिर वहां से फरार हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो इतना दर्दनाक है कि हम आपको दिखा भी नहीं सकते।
इस घटना में मृतक की पहचान 60 साल के चांसी राय के तौर पर हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले तेज रफ्तार कार एक कुत्ते पर चढ़ती है। और फिर तेजी से वहां खड़े लोगों को रौंद देती है। इस दौरान दो लोग कार के नीचे आ जाते है। इसके बावजूद कार सवार स्पीड बढ़ाकर उनके ऊपर से निकल जाता है। इस दौरान वहीं मौजूद लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं। कार पर मुक्के मारने लगते हैं, लेकिन ड्राइवर रुकता नहीं है वो भागने लगता है। गाड़ी की स्पीड करीब 50-60 थी।
सूचना मिलने पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसमें पता चला कि ड्राइवर कार लेकर मरीन ड्राइव की तरफ भागा है। ट्रैफिक पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर ड्राइवर की पहचान में जुट गई है। फिलहाल अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।





