पक्षियों के झुंड से पटना में डरा इंडिगो विमान डायवर्ट, ललन सिंह समेत 176 यात्री थे सवार

हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
Follow us on Google News
share

केंद्रीय मंत्री को लेकर आ रहे विमान के पायलट को सूचना मिली कि रनवे पर पक्षियों का झुंड है। इसके बाद पायलट को विमान को वाराणसी डायवर्ट करने के लिए कहा गया। 

Indigo Flight
इंडिगो विमान (सांकेतिक तस्वीर)

पटना एयरपोर्ट के रनवे पर अचानक चिड़ियों का झुंड उतर आने से दिल्ली से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को वाराणसी डायवर्ट कराना पड़ा। यात्रियों से भरी इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 2453 दिल्ली से पटना शाम 4.15 बजे पहुंचने ही वाली थी कि रनवे पर चिड़ियों का झुंड आ गया। पायलट को मिली सूचना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर फ्लाइट को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। इसी विमान से केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह समेत 176 यात्री पटना आ रहे थे। बाद में एयरपोर्ट के रनवे के आसपास पटाखे छोड़कर चिड़ियों के झुंड को भगाया गया। इसके बाद यह विमान शाम 6.20 बजे वाराणसी से पटना पहुंची।

इधर, इस विमान से पटना से दिल्ली जाने वाले करीब 167 यात्री तीन घंटे तक पटना एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे। गौरतलब है कि हाल ही में प्रमंडलीय आयुक्त ने एयरपोर्ट को लेकर बैठक की थी। बर्ड हिटिंग की समस्या को लेकर साल में दो बार एयरपोर्ट पर्यावरण प्रबंधन कमेटी की बैठकें होती हैं। पर जमीन पर ऐसे तमाम दावे का कोई खास असर नहीं दिख रहा। कई बार कहा गया कि एयरपोर्ट के आस-पास के इलाके में खुले आकाश में लगी मांस-मछली की दुकानें बंद करा दी जाएंगी और कचरे के ढेर को हटा दिया जायेगा। लेकिन, पूरी तरह अमल नहीं हो पाया है।

24 अगस्त को भी हुआ था हादसा

24 अगस्त को एयर इंडिया की एक फ्लाइट के इंजन की टरबाइन से पक्षी टकरा गयी थी। लेकिन पायलट ने सूझबूझ से विमान को सुरक्षित लैंड करा दिया जिससे बड़ा हादसा टल गया। उस समय विमान रनवे से करीब 20 फीट की ऊंचाई पर थी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपक्षियों के झुंड से पटना में डरा इंडिगो विमान डायवर्ट, ललन सिंह भी थे सवार