Hindi NewsBihar Newsamrit bharat train will reach delhi at 12 pm from gaya
अमृत भारत ट्रेन गया से कितने बजे चलेगी, नई दिल्ली कब पहुंचेगी; किस-किस दिन परिचालन

अमृत भारत ट्रेन गया से कितने बजे चलेगी, नई दिल्ली कब पहुंचेगी; किस-किस दिन परिचालन

संक्षेप:

ट्रेन गया से शाम साढ़े चार बजे खुलेगी। सासाराम शाम 5.44 में पहुंचेगी 5.46 में खुलेगी। अगले दिन दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुंचेगी। जबकि दिल्ली 29 अगस्त को दो बजे दोपहर खुलेगी और अगले दिन सुबह सासाराम 7.7 बजे पहुंचेगी और 7.9 बजे गया के लिए खुल जाएगी

Aug 20, 2025 08:50 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, नगर संवाददाता, सासाराम
share Share
Follow Us on

गया-नई दिल्ली अमृत भारत ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। अमृत भारत ट्रेन बिहार के दो प्रमुख स्टेशनों सासाराम और डेहरी-ऑन-सोन में भी रुकेगी। जिससे जिले के लोगों को दिल्ली यात्रा में सुविधा होगी। रेलवे द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 अगस्त को किया जाएगा। जिसे पीएम नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। ट्रेन 10.50 में गया से रवाना होगी। 12.10 में डेहरी ऑन सोन पहुंचेगी। 12.15 में डेहरी से रवाना होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

12.35 में सासाराम पहुंचेगी और 12.40 में रवाना होगी। पीएम नरेंद्र मोदी आगामी 22 अगस्त को गयाजी आ रहे हैं, जहां वो कई योजनाओं की सौगात देंगे। जिसमें दो नई ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिसमें गया-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन भी शामिल है। जबकि ट्रेन का नियमित संचालन 28 अगस्त गुरुवार को गया से शुरू होगा। रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर नीलम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गया से रविवार और गुरूवार को खुलेगी। जबकि दिल्ली से सोमवार और शुक्रवार को खुलेगी। गया से खुलने के बाद ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू जंक्शन, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टुंडला, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली जाएगी।

ये भी पढ़ें:छाता लेकर निकलें, बिहार के कई जिलों में 2 दिन बारिश; पटना में कैसा रहेगा मौसम

ट्रेन गया से शाम साढ़े चार बजे खुलेगी। सासाराम शाम 5.44 में पहुंचेगी 5.46 में खुलेगी। अगले दिन दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुंचेगी। जबकि दिल्ली 29 अगस्त को दो बजे दोपहर खुलेगी और अगले दिन सुबह सासाराम 7.7 बजे पहुंचेगी और 7.9 बजे गया के लिए खुल जायेंगी। ट्रेन के विशेष परिचालन पर सासाराम रेलवे स्टेशन पर भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किए जाने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि अमृत भारत ट्रेन में सिर्फ सामान्य कोच और स्लीपर कोच होता है। नए अमृत भारत ट्रेन से आम लोगों को देश के राजधानी दिल्ली में जाने के लिए एक सुविधाजनक ट्रेन उपलब्ध होगी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।