Hindi NewsBihar NewsAmitabh Bachchan interacted with woman Mukhiya from Bihar felicitated on KBC show
अमिताभ बच्चन ने बिहार की इस महिला मुखिया से किया संवाद, केबीसी में सम्मानित हुईं

अमिताभ बच्चन ने बिहार की इस महिला मुखिया से किया संवाद, केबीसी में सम्मानित हुईं

संक्षेप:

मुखिया अनुराधा सिंह को बहुचर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की टीम की ओर से उत्कृष्ट मुखिया का सम्मान दिए जाने के बाद महानायक अमिताभ बच्चन ने उनके कार्यों की प्रशंसा की।

Dec 21, 2025 10:07 am ISTSudhir Kumar हिन्दुस्तान, अलीनगर, संवाद सूत्र
share Share
Follow Us on

देश के उत्कृष्ट चार मुखियाओं में चयनित होने पर महानायक अमिताभ बच्चन ने अलीनगर प्रखंड की नरमा नवानगर पंचायत की मुखिया अनुराधा सिंह से संवाद किया। इनका चयन पंचायत में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों के लिए किया गया है। मुखिया अनुराधा सिंह को बहुचर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की टीम की ओर से उत्कृष्ट मुखिया का सम्मान दिए जाने के बाद महानायक अमिताभ बच्चन ने उनके कार्यों की प्रशंसा की। इससे प्रखंड के लोगों में काफी हर्ष है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि इस सम्मान के लिए पूरे बिहार से सिर्फ अनुराधा सिंह का चयन हुआ है। अनुराधा सिंह भाजपा दरभंगा पूर्वी के जिला महामंत्री संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह की पत्नी हैं। वे लगातार दो बार से मुखिया चुनी जा रही हैं। टीवी शो की टीम ने पूर्व में अपने स्तर से किए गए पंचायत के गांवों के निरीक्षण के कुछ दृश्य भी शो के दौरान प्रसारित किए। शनिवार को दिनभर लोगों ने श्रीमती सिंह को फोन कर बधाई दी।

इस संबंध में मुखिया श्रीमती सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि पंचायत के नागरिकों का है। अमिताभ बच्चन से संवाद के पल को वे जीवनभर नहीं भूल सकती हैं। उनका सपना है कि वे पंचायत के गांवों में एक-एक विवाह भवन बनवाएंगी, ताकि गरीब लोगों की बेटियों की शादी में टेंट के नाम पर होने वाले खर्च का बचाव हो सके। साथ में एक स्टेडियम का निर्माण कराने का भी सपना है। वहीं, पप्पू सिंह ने कहा कि यह सम्मान पंचायत स्तर पर आने वाले समय में अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत होगा।

केबीसी की ओर से सम्मान और अमिताभ बच्चन से बात होने के बाद मुखिया अनुराधा कुमारी की इलाके में काफी तारीफ हो रही है। उन्हें बधाई देने की झड़ी लग गई है। उनके कार्यों की बिहार के बाहर पहचान मिली है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।