Hindi NewsBihar NewsAmit Shah takes feedback from BJP leaders in Patna election campaign to begin from Chapra
अमित शाह ने पटना में भाजपा नेताओं से फीडबैक लिया, छपरा से चुनाव प्रचार की कल शुरुआत

अमित शाह ने पटना में भाजपा नेताओं से फीडबैक लिया, छपरा से चुनाव प्रचार की कल शुरुआत

संक्षेप: तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में गुरुवार शाम भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर फीडबैक लिया। शाह छपरा के तरैया में जनसभा कर शुक्रवार को बिहार चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

Thu, 16 Oct 2025 08:36 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच गए हैं। शाह गुरुवार शाम पटना पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों का फीडबैक लिया। शाह ने चुनाव के लिए आगे की रणनीति पर भी बातें कीं। वे शुक्रवार को बिहार में अपने चुनाव प्रचार के अभियान की शुरुआत करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अमित शाह के शुक्रवार सुबह 11 बजे बाद छपरा पहुंचने का कार्यक्रम है। सारण (छपरा) जिले के तरैया में उनकी जनसभा है। इसमें तरैया और अमनौर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को वह संबोधित करेंगे। इस मौके पर एनडीए के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। इस रैली से शाह तरैया और अमनौर सीट से भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करके वोट मांगेंगे।

ये भी पढ़ें:एनडीए की खटपट खत्म करने अमित शाह बिहार आ रहे; मीटिंग और सभाओं की झड़ी लगा देंगे
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

भाजपा ने तरैया से जनक सिंह और अमनौर से कृष्ण कुमार मंटू को उम्मीदवार बनाया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के बाद अमित शाह की राज्य में यह पहली जनसभा होगी। इसके आगे भी वह अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभाएं करेंगे।

ये भी पढ़ें:बिहार में भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मोदी-शाह के साथ पवन और चौबे भी

शुक्रवार को तरैया से वापसी के बाद अमित शाह पटना के ज्ञान भवन में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद वह विधानसभा चुनाव प्रबंधन में लगे भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। साथ ही कई दिशा-निर्देश भी पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को देंगे। शाह का 18 अक्टूबर, शनिवार की शाम दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।