Hindi NewsBihar NewsAmit Shah reaches CM residence to meet Nitish Kumar first time after NDA seat sharing
नीतीश से मिलने CM आवास पहुंचे अमित शाह, एनडीए में सीट बंटवारे के बाद पहली मीटिंग

नीतीश से मिलने CM आवास पहुंचे अमित शाह, एनडीए में सीट बंटवारे के बाद पहली मीटिंग

संक्षेप: विधानसभा चुनाव में तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे भाजपा के वरीय नेता एवं गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री सह जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

Fri, 17 Oct 2025 12:22 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पटना के 1, अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पहुंचे। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट बातचीत हुई। एनडीए में हुए सीट बंटवारे के बाद नीतीश और शाह की यह पहली मीटिंग है। नीतीश से मुलाकात के बाद शाह पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आए अमित शाह छपरा के तरैया में भाजपा की चुनावी रैली को दोपहर में संबोधित करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीएम आवास पर शुक्रवार को हुई भाजपा और जदयू के शीर्ष नेताओं की बैठक में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। शाह और नीतीश की यह शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों नेताओं के बीच गठबंधन की रणनीति और चुनावी मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार को मिलेगा एक और मौका? अमित शाह और गडकरी के बयान से सस्पेंस
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि एनडीए में सीट बंटवारा होने से पहले भी नीतीश और शाह की मीटिंग हुई थी। अमित शाह पिछले महीने 18 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में बिहार पहुंचे थे। उस समय नीतीश कुमार पटना के एक होटल में शाह से मिलने पहुंचे थे। उस समय भी दोनों नेताओं के बीच लगभग 20 मिनट तक वार्ता हुई थी।

ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार बनेंगे बिहार के CM? अमित शाह ने क्या कहा, 2020 वाला किस्सा बताया

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में होने वाले चुनाव में एनडीए के अंदर भाजपा और जदयू पहली बार बराबर (101-101) सीटों पर लड़ने जा रही है। अब तक नीतीश की जदयू अपने सहयोगी दलों से ज्यादा सीटों पर ही चुनाव लड़ती आई थी। 2025 चुनाव के लिए एनडीए के सभी घटक दलों ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। तीन दिवसीय बिहार दौरे पर गुरुवार शाम पटना पहुंचे अमित शाह शुक्रवार को छपरा के तरैया में भाजपा की रैली को संबोधित कर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।