बिहार को बड़ी सौगात, मुजफ्फरपुर में अंबुजा लगाएगी 1114 करोड़ की सीमेंट फैक्ट्री; बदलेगी तस्वीर

Jayendra Pandey हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में अंबुजा 1114 करोड़ रुपये के निवेश से एक विशाल सीमेंट फैक्ट्री लगाएगी। SIPB ने इसे मंजूरी दे दी है, जिससे रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

बिहार को बड़ी सौगात, मुजफ्फरपुर में अंबुजा लगाएगी 1114 करोड़ की सीमेंट फैक्ट्री; बदलेगी तस्वीर

Bihar News: बिहार में अब उद्योगों का पहिया बेहद तेजी से घूमने लगा है। राज्य में निवेश का शानदार माहौल देखकर अब देश की नामी और दिग्गज कंपनियां बिहार का रुख कर रही हैं। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर जिले के लिए एक बहुत बड़ी और ऐतिहासिक खुशखबरी सामने आई है। देश की जानी-मानी सीमेंट कंपनी 'अंबुजा' ने मुजफ्फरपुर में एक विशाल सीमेंट फैक्ट्री लगाने का ऐलान किया है। इस महा-परियोजना पर कंपनी 1114 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश करने जा रही है, जिससे इलाके की तकदीर और तस्वीर दोनों पूरी तरह से बदल जाएगी।

SIPB की बैठक में मिली हरी झंडी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 67वीं अहम बैठक में 'अंबुजा कंक्रीट नॉर्थ प्राइवेट लिमिटेड' की इस बड़ी सीमेंट परियोजना को 'स्टेज वन' की आधिकारिक स्वीकृति दे दी गई है। यह विशाल सीमेंट इकाई मुजफ्फरपुर जिले के महवल औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित की जाएगी। इस मेगा प्रोजेक्ट में कुल 1114.94 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस आधुनिक फैक्ट्री की उत्पादन क्षमता 8219 मीट्रिक टन प्रतिदिन (MTPD) होगी।

आधुनिक तकनीक और रोजगार के खुलेंगे बंपर अवसर

यह परियोजना न सिर्फ बिहार के सीमेंट और निर्माण क्षेत्र के विस्तार में एक मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि इससे रोजगार के बंपर अवसर भी पैदा होंगे। स्थानीय युवाओं को सीधे तौर पर फैक्टरी में रोजगार मिलेगा, वहीं ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में भी हजारों लोगों की रोजी-रोटी का साधन बनेगा। यह पूरी इकाई अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित होगी।

बिहार पर बढ़ रहा बड़े निवेशकों का भरोसा

उद्योग विभाग के सचिव और बियाडा व आइडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि बिहार में औद्योगिक वातावरण अब तेजी से विकसित हो रहा है। राज्य सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों के कारण अब बड़े निवेशक आकर्षित हो रहे हैं। मुजफ्फरपुर में अंबुजा का यह प्रोजेक्ट इसी बात का प्रतीक है कि बिहार में अब देश के बड़े औद्योगिक घरानों और निवेशकों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Jayendra Pandey

लेखक के बारे में

Jayendra Pandey
अदम गोंडवी के शहर गोण्डा से ताल्लुक रखने वाले जयेंद्र पाण्डेय मेनस्ट्रीम मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे एक ऊर्जावान युवा पत्रकार हैं। वर्तमान में ’हिन्दुस्तान’ (Hindustan Times Group) के साथ जुड़कर जनसरोकार की खबरों को कवर कर रहे जयेंद्र ने नोएडा के प्रतिष्ठित संस्थान जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं और अपने करियर का आगाज ‘जी न्यूज’ की नेशनल टीम में इंटर्नशिप से किया। इसके बाद उन्होंने ’दैनिक भास्कर’ में बतौर ट्रेनी फीचर और स्पेशल स्टोरीज पर काम करते हुए कंटेंट की बारीकियों को समझा। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग में अपना लोहा मनवाया, जिसमें नोएडा ट्विन टावर डिमोलिशन से लेकर बृजभूषण शरण सिंह बनाम पहलवानों के धरने तक कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की ग्राउंड रिपोर्टिंग और अन्य कई स्पेशल स्टोरीज शामिल हैं। मीडिया के साथ-साथ जयेंद्र का रुझान पॉलिटिकल कंसल्टेंसी की ओर भी है। वे चुनावी समीकरणों और रणनीतिक प्रबंधन की अच्छी समझ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।