बिहार के गजब के डॉक्टर साहब! सिर फटा तो टांका लगाने के बदले मार दिया स्टेपलर का पिन, वीडियो वायरल
बांका में सड़क हादसे में एक युवक का सिर फटा तो इलाज के दौरान टांका लगाने के बदले डॉक्टर ने स्टेपलर से पिन मार दिया। सिर में लोहे के पिन से स्टीच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे मेडिकली सही बता रहे हैं।

बिहार के नवादा में धरती के भगवान कहे जाने वाले एक ग्रामीण डॉक्टर साहब का गजब का कारनामा सामने आया है। सड़क हादसे में एक युवक का सिर फटा तो इलाज के दौरान टांका लगाने के बदले स्टेपलर से पिन मार दिया। सिर में लोहे के पिन से स्टीच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर भांति-भांति के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में अनंत सिंह की तस्वीर अपलोड किया है।
स्टेपलर से सिर में टांका लगे युवक के बयान के मुताबिक घटना तीन मार्च होली के एक दिन पहले हुई थी। नवादा जिले के वारिसलीगंज के गणेश नगर के इनारु मुरारी के निवासी युवक ने डॉक्टर का नाम नहीं बता पाया। कहा कि गांव के डॉक्टर ने सिर में पिन मार दिया। तीन मार्च को हादसे में उसका सिर फट गया था। इलाज कराने के लिए वह ग्रामीण चिकित्सक के पास गया था। कथित डॉक्टर ने सिर के बाल काटे और फिर स्टेपलर से पिन मारकर फटाफट निपटा दिया।
इंस्टा पर अपलोड इस वीडियो पर बड़ी संख्या में कमेंट्स आ रहे हैं। खुद को डॉक्टर बताने वाले एक यूजर ने कहा कि यह सर्जिकल स्टेपलर पिन है जिसका इस्तेमाल स्टीच करने के लिए किया जाता है। इसे स्टेशनरी वाला पिन नहीं लगाया गया होगा। यह सर्जिकल पिन होगा।
कई यूजर्स ने वीडियो अपलोड करने वाले को ऐसा नहीं करने की नसीहत भी दी है। कहा है कि मेडिकल प्रैक्टिस में सर्जिकल पिन का उपयोग जल्द से ब्लीडिंग रोकने के लिए किया जाता है। इस में कुछ भी गलत नहीं है। उन्हें किसी डॉक्टर से इसकी जानकारी लेना चाहिए। कई यूजर्स ने सर्जिकल स्टेपलर पिन का डेमो भी अपलोड कर कहा है कि इमरजेंसी में इस विधा का उपयोग डॉक्टर करते हैं। हालांकि वीडियो में दिख रहे युवक ने ग्रामीण डॉक्टर द्वारा पिन लगाने की बात बताई है जिसका नाम भी उसे पता नहीं है।
लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें

