
Agiaon Chunav Result: अगिआंव में बीजेपी के महेश पासवान की रोमांचक जीत, सीपीआई माले के शिव प्रकाश सिर्फ 95 मतों से हारे
Agiaon Chunav Result 2025: अगिआंव सीट पर बीजेपी के महेश पासवान ने बेहद कम अंतर से जीत दर्ज की। सीपीआई माले के शिव प्रकाश रंजन मामूली अंतर से हार गए, जबकि रमेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
Agiaon Chunav Result 2025: भोजपुर जिले की अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित अगिआंव विधानसभा सीट से बीजेपी के महेश पासवान ने जीत दर्ज की है। अगिआंव विधानसभा के अंतिम नतीजों ने पूरे चुनाव का सबसे सनसनीखेज मुकाबला सामने रखा, जहां बीजेपी के महेश पासवान ने 69,412 वोटों के साथ महज 95 मतों से जीत हथिया ली। माले के शिव प्रकाश रंजन आखिरी दम तक टक्कर देते रहे, जबकि जन सुराज पार्टी के रमेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। यह सीट पूरे चुनाव में सबसे रोमांचक मुकाबलों में शुमार रही।
10:07 PM - Agiaon Assembly Seat Result LIVE 2025: अगिआंव में बीजेपी के महेश पासवान की रोमांचक जीत, सीपीआई माले के शिव प्रकाश सिर्फ 95 मतों से हारे
अगिआंव विधानसभा सीट के अंतिम नतीजों में बीजेपी उम्मीदवार महेश पासवान ने 69,412 वोटों के साथ बेहद कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की है। माले प्रत्याशी शिव प्रकाश रंजन 69,317 वोटों पर सिर्फ 95 मतों से हार गए, जबकि जन सुराज पार्टी के रमेश कुमार 3,882 वोटों पर तीसरे स्थान पर रहे। यह सीट पूरे चुनाव में सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक साबित हुई।
01:32 PM - Agiaon Assembly Seat Result LIVE 2025: अगिआंव में 11वें राउंड में तगड़ी फाइट, बीजेपी के महेश पासवान की बढ़त कायम, माले के शिव प्रकाश पीछा करते हुए
अगिआंव विधानसभा सीट पर गिनती के ग्यारहवें राउंड तक बीजेपी उम्मीदवार महेश पासवान 33,900 वोटों के साथ बढ़त में हैं, जबकि सीपीआई(एम-एल) प्रत्याशी शिव प्रकाश रंजन 31,511 वोटों के साथ सिर्फ 2,389 मत पीछे हैं। जन सुराज पार्टी के रमेश कुमार 1,763 वोटों पर तीसरे स्थान पर हैं और यहां मुकाबला फिलहाल दो उम्मीदवारों के बीच काफी नजदीकी दिख रहा है।
12:11 PM - Agiaon Assembly Seat Result LIVE 2025: अगिआंव सीट पर 7वें राउंड की काउंटिंग पूरी, बीजेपी के महेश पासवान मजबूत बढ़त में
अगिआंव विधानसभा सीट पर राउंड 7 की गिनती के बाद बीजेपी उम्मीदवार महेश पासवान 22124 वोटों के साथ 3519 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। सीपीआई (एमएल) के शिव प्रकाश रंजन 18605 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि जन सुराज पार्टी के रमेश कुमार 1043 वोटों पर बेहद पीछे चल रहे हैं। लगातार बढ़ती बढ़त से संकेत मिल रहे हैं कि इस सीट पर मुकाबला अब एकतरफ़ा होता दिख रहा है।
11:33 AM - Agiaon Assembly Seat Result LIVE 2025: अगिआंव सीट पर बीजेपी के महेश पासवान की बढ़त, माले कैंडिडेट पीछे
अगिआंव विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड तक की मतगणना में बीजेपी उम्मीदवार महेश पासवान 15646 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि माले के शिव प्रकाश रंजन 13531 मतों पर पीछे हैं और दोनों के बीच 2115 वोटों का अंतर बन गया है। जन सुराज पार्टी के रमेश कुमार 778 मतों के साथ तीसरे स्थान पर काफी पीछे हैं। बढ़ते रुझानों से संकेत मिल रहा है कि अगिआंव सीट पर मुकाबला अब बीजेपी और माले के बीच ही सिमट गया है, जहां हर राउंड के साथ वोटों का अंतर और दिलचस्प होता जा रहा है।
08:51 AM - Agiaon Assembly Seat Result LIVE 2025: अगिआंव में मुकेश पासवान को बढ़त
Agiaon Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के बीच अगिआंव सीट से बीजेपी के मुकेश पासवान आगे चल रहे हैं। जन सुराज पार्टी के रमेश कुमार और सीपीआई (माले) के शिव प्रकाश रंजन के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है। हालांकि, यह शुरुआती रुझान है। फिलहाल पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।
08:04 AM - Agiaon Assembly Seat Result LIVE 2025: शुरू हो गई गिनती
Agiaon Assembly Seat Result LIVE 2025: वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। मतगणना की प्रक्रिया के मुताबिक पोस्टल बैलेट के लगभग आधे घंटे बाद ईवीएम वोटों की गिनती शुरू होगी। हर राउंड में टेबलों पर मशीनें खोली जाएंगी और मतगणना आगे बढ़ाई जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार पहला रुझान सुबह 8:30 बजे के बाद आने की उम्मीद है, जिसके चलते उम्मीदवारों और समर्थकों में रोमांच और उत्सुकता लगातार बनी हुई है।
6:04 AM - Agiaon Assembly Seat Result LIVE 2025: सुबह 8 बजे शुरू होगी गिनती
Agiaon Assembly Seat Result LIVE 2025: इस पर मतगणना की प्रक्रिया के तहत सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और लगभग आधे घंटे बाद ईवीएम की गिनती शुरू होगी। पहला रुझान सुबह 8:30 बजे के बाद आने की उम्मीद है।





