Hindi NewsBihar NewsAfter Tiger Zinda Hai Goodbye Uncle poster war before bihar election counting Akhilesh photo with Tejashwi Lalu
'टाइगर जिंदा' के बाद 'अलविदा चाचा', काउंटिंग से पहले बिहार में पोस्टर वॉर; तेजस्वी संग अखिलेश की फोटो

'टाइगर जिंदा' के बाद 'अलविदा चाचा', काउंटिंग से पहले बिहार में पोस्टर वॉर; तेजस्वी संग अखिलेश की फोटो

संक्षेप:

जदयू ने नीतीश कुमार के पक्ष में टाइगर अभी जिंदा है का पोस्टर लगाया है तो आरजेडी ने तेजस्वी सरकार का दावा करते हुए अलविदा चाचा का। इस बीच बीजेपी की ऑफिस पर नरेंद्र, नीतीश भाई भाई के पोस्टर लगे हैं।

Nov 13, 2025 01:52 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Elections: बिहार चुनाव की काउंटिंग 14 नवम्बर(शुक्रवार) को होने वाली है। कई एग्जिट पोल में में नीतीश कुमार की सरकार की वापसी दिखाई गई है तो एक पोल में तेजस्वी की नेतृत्व वाली महागठबंधन को आगे दिखाया गया है। काउंटिंग के नतीजों से पहले पटना में पोस्टर वॉर छिड़ गया है। जदयू ने नीतीश कुमार के पक्ष में टाइगर अभी जिंदा है का पोस्टर लगाया है तो आरजेडी ने तेजस्वी सरकार का दावा करते हुए अलविदा चाचा का। इस बीच बीजेपी की ऑफिस पर नरेंद्र, नीतीश भाई भाई के पोस्टर लगे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरजेडी के कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों में नीतीश कुमार के साथ साथ अमित शाह को भी टारगेट किया गया है। तेजस्वी यादव के साथ यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी खड़े दिख रहे हैं। ऊपर लालू यादव के साथ मुलायम सिंह यादव की तस्वीर है। पोस्टर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश युवा सपा अध्यक्ष धर्मवीर यादव ने लगवाया है। इसमें एसआईआर का भी जिक्र किया गया है।

ये भी पढ़ें:नीतीश के समर्थन में ‘टाइगर जिंदा है’ के पोस्टर, एग्जिट पोल के बाद JDU में नई जान

पोस्टर में लिखा गया है कि जनता हुंकार भरती है तो महलों की नींव उखड़ती है।सांसों के बल ताज हवा में उड़ती है, सिंहासन खाली करो कि तजस्वी सरकार आती है। नीतीश कुमार और अमिति शाह के कार्टून चित्र भी बनाए गए हैं।

इसके पहले एग्जिट पोल के आंकड़ों से उत्साहित जदयू ने नीतीश कुमार को प्रोजेक्ट करना शुरू कर दिया है। पोस्टर में लिखा है- टाइगर अभी जिंदा है। उसमें नीतीश कुमार की आत्मविश्वास से भरी तस्वीर लगाई गई है। बताया गया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनने वाली है।

उधर बीजेपी कार्यालय पर भी पोस्टर लगे हैं जिनमें नरेंद्र, नीतीश भाई भाई दर्शाया गया है। दिखाया गया है कि एडीए में सभी दलों के बीच मजबूती से एकजुटता कायम है। पोस्टरों में लालू यादव के जंगलराज का भी जिक्र है। पिछले दिनों पीएम मोदी ने महिलाओं से कहा था कि नरेंद्र और नीतीश कुमार आपके दो भाई हैं।

लेकिन तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को खारिज कर दिया है। कहा है कि पीएओ के प्रेशर में ये आंकडे़ तैयार किए गए हैं। महागठबंध के नेता तेजस्वी सरकार का दावा कर रहा है।

ये भी पढ़ें:एग्जिट पोल्स की खुशखबरी के बीच बिहार में NDA को किसकी टेंशन, अलार्म है यह आंकड़ा
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।