महागठबंधन में खटपट! बिहार चुनाव में चार सीटों पर भाकपा की कांग्रेस से सीधी टक्कर
भाकपा ने 24 सीटों की मांग इंडिया महागठबंधन के तहत की थी । परंतु, अब 9 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी है। इनमें झंझारपुर में राम नारायण यादव, हरलाखी में राकेश कुमार पांडेय, बछवाड़ा में अवधेश राय, तेघड़ा में निवर्तमान विधायक रामरतन सिंह ताल ठोकेंगे।
बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में खटपट जारी है। रोहतास जिले के करहगर में सोमवार को भाकपा प्रत्याशी महेंद्र गुप्ता अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पार्टी ने उन्हें सिबंल सौंप दिया है। करहगर से कांग्रेस ने संतोष मिश्रा को टिकट दिया है, वे वहां के निवर्तमान विधायक हैं। ऐसे में अबतक वामदलों में सिर्फ भाकपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसका कांग्रेस के साथ चार सीटों पर आमने-सामने की टक्कर होगी। इनमें बछवाड़ा , बिहारशरीफ, राजा पाकड़ एवं करहगर शामिल हैं।

हालांकि, रोसड़ा में भी भाकपा ने अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ उतारे दिए थे किंतु उस उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद्द होने के कारण इंडिया गठबंधन में वहां दोस्ताना संघर्ष अब नहीं होगा। बछवाड़ा में कांग्रेस उम्मीदवार गरीब दास, बिहारशरीफ में कांग्रेस के ओमैर खान, राजापाकड़ में कांग्रेस की प्रतिमा दास के साथ भाकपा उम्मीदवारों की सीधी टक्कर होगी।
भाकपा ने 24 सीट मांगी, 9 पर उतारे उम्मीदवार
भाकपा ने 24 सीटों की मांग इंडिया महागठबंधन के तहत की थी । परंतु, अब 9 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी है। इनमें झंझारपुर में राम नारायण यादव, हरलाखी में राकेश कुमार पांडेय, बछवाड़ा में अवधेश राय, तेघड़ा में निवर्तमान विधायक रामरतन सिंह, बखरी में निवर्तमान विधायक सूर्यकांत पासवान, बांका में संजय कुमार, बिहारशरीफ में शिव कुमार यादव उर्फ सरदार, राजापाकड़ में मोहित पासवान एवं करहगर में महेंद्र गुप्ता चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे।



