पटना के बाद बिहार में एक और छात्रा से दुष्कर्म, बीच सड़क से उठा ले गए 4 हैवान
वैना नहर मार्ग पर दंगौली पुल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने छात्रा को जबरन अपनी बाइक पर बिठाया और एक मवेशी बथान पर ले गए। जहां अपराधिक प्रवृति के एक युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पड़ोस के छात्र को बंधक बना लिया गया था।

बिहार की राजधानी पटना में NEET की छात्रा से दुष्कर्म और फिर उसकी इलाज के दौरान हुई मौत ने राज्य में महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अब एक और छात्रा से रेप जैसी घिनौनी वारदात हुई है। इस बार बक्सर जिले में छात्रा से हैवानियत की गई है। यहां नावानगर में ट्यूशन पढ़कर पड़ोस के छात्र के साथ घर लौट रही छात्रा को बाइक सवार युवकों ने अगवा किया। इसके बाद एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना सोनवर्षा थाना क्षेत्र के एक गांव के बधार स्थित पशुओं के बथान में शनिवार की सुबह घटित हुई।
दुष्कर्म के बाद सभी आरोपित भाग निकले। बेटी के साथ दुष्कर्म होने की सूचना मिलते ही परिजनों ने सोनवर्षा पुलिस को जानकारी दी। दुष्कर्म के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत तीन को दबोच लिया। हिरासत में लिए गए युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की।
बक्सर महिला थानाध्यक्ष, सहित नावानगर व सोनवर्षा थाना की पुलिस और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची गई। छात्रा हर दिन घर से ट्यूशन पढ़ने जाती थी। शनिवार की सुबह दस बजे छात्रा अपने पड़ोस के छात्र के साथ ट्यूशन पढ़कर अपने गांव लौट रही थी। छात्रा दशम वर्ग में पढ़ती है। जबकि साथ आ रहा पड़ोस का लड़का नवमी का छात्र है। बदमाश उसे बीच सड़क से उठा ले गए थे।
जबरन बाइक पर बैठाया
वैना नहर मार्ग पर दंगौली पुल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने छात्रा को जबरन अपनी बाइक पर बिठाया और एक मवेशी बथान पर ले गए। जहां अपराधिक प्रवृति के एक युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पड़ोस के छात्र को बंधक बना लिया गया था।


