Hindi NewsBihar NewsAfter NDA Grand Alliance lost seat without contesting VIP candidate Shashi Bhushan nomination from Sugauli was rejected
NDA के बाद महागठबंधन ने भी एक सीट बिना लड़े गंवाई ; सुगौली से VIP प्रत्याशी शशि भूषण का नामांकन रद्द

NDA के बाद महागठबंधन ने भी एक सीट बिना लड़े गंवाई ; सुगौली से VIP प्रत्याशी शशि भूषण का नामांकन रद्द

संक्षेप: बिहार चुनाव से पहले ही महागठबंधन ने भी एक सीट गंवा दी है। पूर्वी चंपारण की सुगौली सीट से मुकेश सहनी की वीआईपी के प्रत्याशी शशि भूषण सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। इससे पहले एनडीए की प्रत्याशी सीमा सिंह का मढ़ौरा सीट से नॉमिनेशन रद्द हुआ था। अब दोनों गठबंधन एक-एक सीट गंवा चुके हैं।

Tue, 21 Oct 2025 04:32 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पूर्वी चंपारण
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव से पहले ही एनडीए और महागठबंधन ने एक-एक सीट बिना लड़े ही गंवा दी है। आज पूर्वी चंपारण की सुगौली सीट से मुकेश सहनी की वीआईपी के प्रत्याशी शशि भूषण का नामांकन रद्द हो गया है। बताया जा रहा है नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कुछ तकनीकी खामियां पाई गईं है। जिसके चलते नॉमिनेशन कैंसिल किया गया है। आपको बता दें सुगौली से शशि भूषण राजद के निवर्तमान विधायक हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सुगौली सीट से आरजेडी के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार ओम प्रकाश सहनी का नामांकन भी रद्द कर दिया गया है। जिसके बाद इस सीट का सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गया है। ऐसे में मुकबला जन सुराज पार्टी के अजय झा और एनडीए समर्थित लोजपा रामविलास के प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता के बीच में मुकाबला हो गया है।

ये भी पढ़ें:कौन हैं सीमा सिंह, जिनके कारण बिना लड़े एक सीट हार गया NDA
ये भी पढ़ें:चिराग की सीमा सिंह के बाद मुकेश के गणेश से हुई बड़ी भूल; नामांकन तो बचा पर…
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

2020 के चुनाव में राजद के शशि भूषण सिंह को 65267 वोट मिले थे। उन्होने वीआईपी के रामचंद्र सहनी को 3447 वोटो से हराया था। तब मुकेश सहनी की पार्टी एनडीए का हिस्सा थी। इससे पहले लोजपा-आर की छपरा की मढ़ौरा सीट से प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो चुका है। ऐसे में अब बिना चुनाव लड़े, एनडीए और महागठबंधन दोनों एक-एक सीट गंवा चुके हैं।