Hindi NewsBihar NewsAfter JDU RJD takes action 27 leaders expelled from party find out why Bihar Election
चुनाव से पहले लालू का ऐक्शन; RJD से पूर्व विधायकों समेत 27 नेताओं को निकाला, जानें वजह

चुनाव से पहले लालू का ऐक्शन; RJD से पूर्व विधायकों समेत 27 नेताओं को निकाला, जानें वजह

संक्षेप:

बिहार चुनाव के बीच लालू यादव की आरजेडी ने 27 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सभी पर पार्टी विरोधी आचरण करने का आरोप है। पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है। निष्कासित नेता या तो निर्दलीय उम्मीदवार बनकर चुनावी मैदान में है या वे महागठबंधन के उम्मीदवार के खिलाफ आचरण कर रहे हैं। 

Mon, 27 Oct 2025 08:39 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव के बीच आरजेडी ने बड़ा ऐक्शन लिया है। राजद ने पार्टी विरोधी आचरण करने के आरोप में 27 नेताओं को दल से निष्कासित कर दिया है। जिसमें पूर्व विधायक और पूर्व विधान पार्षद शामिल हैं। प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की ओर से इस आशय का पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि निष्कासित नेता या तो निर्दलीय उम्मीदवार बनकर चुनावी मैदान में है या वे महागठबंधन के उम्मीदवार के खिलाफ आचरण कर रहे हैं। सभी को 6 साल के लिए निष्काषित किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरजेडी से निष्कासित 27 नेताओं की लिस्ट

छोटे लाल यादव, विधायक- परसा

रितु जायसवाल- परिहार

राम प्रकाश महतो, पूर्व विधायक - कटिहार

अनिल सहनी, पूर्व विधायक- मुजफ्फरपुर

सरोज यादव, पूर्व विधायक- बड़हरा

गणेश भारती, पूर्व विधान पार्षद- मुजफ्फरपुर

मो. कामरान, विधायक- गोविंदपुर

अनिल यादव, पूर्व विधायक- नरपतगंज

अक्षय लाल यादव, पूर्व प्रत्याशी- चिरैया

राम सखा महतो, जिला प्रधान महासचिव- चेरिया, बरियापुर

अवनीष कुमार, राज्य परिषद सदस्य- भागलपुर

भगत यादव- शेरघाटी

मुकेश यादव- संदेश

संजय राय, जिला प्रधान, महासचिव- वैशाली

कुमार गौरव, उपाध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ- दरभंगा

राजीव कुशवाहा, जिला महासचिव- दरभंगा

महेश प्रसाद गुप्ता, जिलाध्क्ष व्यावसायिक प्रकोष्ठ- जाले

वकील प्रसाद यादव- जाले

पूनम देवी गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष- मोतिहारी

सुबोध यादव, पूर्व अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ- मोतिहारी

सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव सेनपुर- सारण

नीरज राय- वैशाली

अनिल चंद्र कुशवाहा, प्रदेश महासचिव- भागलपुर

अजीत यादव, जिला प्रवक्ता सुल्तानगंज- भागलपुर

मोती यादव, गोपालपुर- पूर्वी चंपारण

रामनरेश पासवान, चिरैया प्रखंड अध्यक्ष- पूर्वी चंपारण

अशोक चौहान, पताही प्रखंड अध्यक्ष

ये भी पढ़ें:JDU में बागियों पर ऐक्शन; गोपाल मंडल की छुट्टी, 2 दिन में 16 नेताओं को निकाला
ये भी पढ़ें:चुनाव के बीच JDU का बड़ा ऐक्शन, पूर्व मंत्री समेत 12 नेताओं को पार्टी से निकाला

आपको बता दें इससे पहले नीतीश कुमार की जेडीयू ने बगावती रुख अपनाए पार्टी के 16 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया था। जिसमें विधायक गोपाल मंडल, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक भी शामिल हैं।