जमुई के बाद मुजफ्फरपुर में हवसी गुंडों का तांडव, छेड़खानी से रोकने पर दो छात्राओं को चाकू मारा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर/मोतीपुर, हिटी
Follow us on Google News
share

स्कूल जा रही छात्राओं पर बाइक सवार लफंगों ने छेड़खानी शुरू कर दिया। जब छात्राओं ने विरोध किया तो सुनसान स्थान पर चाकू से वार कर घायल कर दिया।

Symbolic Photo
प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हैवानियत की वारदात की उबाल थमने से पहले मुजफ्फरपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर दो छात्राओं को चाकू मार देने की घटना सामने आई है। बरुराज थाना क्षेत्र के मनोहर छपरा गांव स्थित पुलिया के समीप सोमवार दापेहर साइकिल से टेस्ट एग्जाम देने जा रही दो छात्राओं को बाइक सवार दो शोहदे छेड़खानी करने लगे। जब लड़कियों ने उनका विरोध किया तो चाकू मार कर घायल कर दिया। राहगीरों के पहुंच जाने पर बदमाश फरार हो गए। बरुराज थाने में कांड की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

जानकारी मिली है कि सोमवार को दोनों शोहदे बाइक लेकर छात्राओं के पीछे पड़े थे। चलती बाइक पर से ही दोनों छात्राओं को चाकू मारते हुए आगे की ओर निकल भागे। एक छात्रा की बांह और दूसरे के कंधे पर चाकू के गहरे जख्म लगे। चाकू लगने दोनों लहू लुहान हो गईं। राहगीरों की मदद से उन्हें स्थानीय सीएचसी में ले जाकर इलाज कराया गया।

अस्पताल पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बरुराज थाने की पुलिस अस्पताल पहुंचकर दोनों छात्रों से घटना की जानकारी ली। शोहदों की पहचान के लिए पुलिस प्रयासरत है। छात्राओं ने पुलिस को बताया है कि बाइक सवार दोनों मलचलों को वे नहीं पहचानती हैं। बाइक सवार दोनों शोहदों ने रास्ते में उनपर पहले फब्ती कसी। इस पर दोनों छात्राओं ने कोई ध्यान नहीं दिया और साइकिल से आगे बढ़ गईं। फिर बाइक से दोनों शोहदे करीब आए तो उन्होंने विरोध किया। इसके बाद बाइक सवार दोनों बदमाश रुक गए।

एक साइकिल से जा रही थीं दोनों

एक छात्रा साइकिल चला रही थी और दूसरी कैरियर पर बैठी थी। मनोहर छपरा गांव स्थित पुलिया के समीप सड़क सुनसान है। उसी स्थान पर बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने छात्राओं कंधे और बांह पर धारदार चाकू से हमला कर दिया और दोनों तेजी से आगे निकल गए। साइकिल पर पीछे बैठी छात्रा के कंधे पर जख्म आया तो साइकिल चला रही छात्रा के बांह पर चाकू का गहरा जख्म लगा।

इंटर में पढ़ती हैं छात्राएं

जख्मी छात्राओं ने पुलिस को बताया कि वह मनोहर छपरा गांव स्थित उच्यतर माध्यमिक विद्यालय में इंटर क्लास में पढ़ती हैं। टेस्ट परीक्षा देने साइकिल से स्कूल जा रही थीं। मनोहर छपरा पुलिया के पास बाइक सवार दोनों शोहदों ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों शोहदे कमालपुर बिथरौल गांव की ओर तेजी से भाग निकले।

इस मामले में बरुराज थानाध्यक्ष कुणाल कुमार कश्यप ने बताया कि दोनों शोहदों की पहचान की कोशिश की जा रही है। छात्राओं ने दोनों आरोपितों को अपरिचित बताई है। छात्राओं से उनके हुलिए की जानकारी ली जा रही है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsजमुई के बाद मुजफ्फरपुर में हवसी गुंडों का तांडव, दो छात्राओं को चाकू मारा