Hindi NewsBihar NewsAfter Home BJP takes Speaker Prem Kumar will be Speaker of 18th Assembly nomination filed
बीजेपी ने होम के बाद स्पीकर भी लिया; प्रेम कुमार होंगे 18वीं विधानसभा के अध्यक्ष, नामांकन दाखिल

बीजेपी ने होम के बाद स्पीकर भी लिया; प्रेम कुमार होंगे 18वीं विधानसभा के अध्यक्ष, नामांकन दाखिल

संक्षेप:

बीजेपी विधायक प्रेम कुमार 18वीं विधानसभा के स्पीकर होंगे। सोमवार को उन्होंने एनडीए उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

Dec 01, 2025 03:55 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Assembly Speaker: बीजेपी विधायक और नीतीश सरकार में मंत्री रहे प्रेम कुमार 18वीं विधानसभा के स्पीकर होंगे। सोमवार को विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन उन्होंने एनडीए उम्मीदवार के रूप दोनों डिप्टी सीए विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी की मौजूदगी में नामांकन दाखिल कर दिया। उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है क्योंकि विपक्ष के मात्र 35 विधायक हैं। विपक्ष की ओर से कोई उम्मीदवार स्पीकर पद के लिए नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो दायित्व दिया जाएगा उसका निर्वहन करेंगें। बिहार में 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी बीजेपी के पास गृह मंत्रालय भी है। सम्राट चौधरी को गृह मंत्री बनाया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रेम कुमार गया शहर के विधायक हैं। नीतीश कुमार के साथ वह कई विभागों के मत्री रहे। प्रेम कुमार ने कृषि विभाग, वन एवं पार्यावरण, सहकारिता विभाग, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी विभागों में मंत्री की जिम्मेदारी संभाला। प्रेम कुमार कभी भी किसी विवाद में नहीं रहे। सबकुछ ठीक रहा तो वे विधानसभा अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुने जाएंगे।

ये भी पढ़ें:बिहार में सम्राट चौधरी बने गृहमंत्री, BJP सुशील मोदी को भी होम नहीं दिलवा सकी थी

नामांकन के बाद विधानसभा परिसर में उन्होने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन किया है जिसका रिजल्ट कल आने वाला है। हमारे नेताओं ने मिलकर जो निर्णय उसका हम स्वागत करते हैं। उन्होंने अपनी पार्टी और सहयोगी दलों के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें स्पीकर उम्मीदवार के रूप में चयन के लिए धन्यवाद दिया। प्रेम कुमार लगातार लगातार नौवीं बार विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। 2015 में वे विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे।

ये भी पढ़ें:बिहार का गृह मंत्री बनने के बाद अमित शाह से मिले सम्राट, तावड़े से भी मीटिंग
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।