हाई वोल्टेज ड्रामा और पुलिस का कड़ा पहरा, पटना महिला आयोग में प्रेमी ने रचाई शादी

Jayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

पटना के महिला आयोग दफ्तर में भारी ड्रामे के बाद एक प्रेमी जोड़े ने शादी कर ली। परिजनों के विरोध के कारण स्थिति इतनी बिगड़ गई कि डायल 112 की टीम बुलानी पड़ी। करीब 2 घंटे की खींचतान के बाद लड़के ने आयोग के सामने ही लड़की की मांग भरी। अब आयोग दोनों की सुरक्षा की निगरानी कर रहा है।

हाई वोल्टेज ड्रामा और पुलिस का कड़ा पहरा, पटना महिला आयोग में प्रेमी ने रचाई शादी

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को एक ऐसी शादी देखने को मिली, जिसकी चर्चा पूरे शहर में हो रही है। बिहार राज्य महिला आयोग का दफ्तर दो घंटे तक रणक्षेत्र बना रहा, जहाँ प्यार, तकरार और फिर अंत में मिलन का जबरदस्त 'क्लाइमेक्स' देखने को मिला। भारी विरोध और हंगामे के बीच एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग में सबके सामने सिंदूर भर दिया। हालात इतने बेकाबू हो गए थे कि सुरक्षा के लिए डायल 112 की टीम को भी बुलाना पड़ा।

किराएदार से हो गया प्यार

जानकारी के मुताबिक, खाजेकला निवासी रौशन कुमार और संपतचक की विजया शेखर के बीच करीब ढाई साल पहले प्यार का सिलसिला शुरू हुआ था। विजया, रौशन के घर में बतौर किराएदार रहने आई थी, वहीं दोनों का दिल मिल गया। दोनों ने जुलाई 2025 में छिपकर कोर्ट मैरिज भी कर ली थी, लेकिन लड़के का परिवार इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था। रौशन की मां को जब शादी का पता चला, तो उन्होंने बेटे को संपत्ति से बेदखल कर दिया और विजया को धमकाना शुरू कर दिया।

महिला आयोग के दफ्तर में 2 घंटे चला ड्रामा

थक-हारकर जोड़ा महिला आयोग पहुँचा। आयोग की अध्यक्ष प्रो. अप्सरा मिश्रा ने लड़के की मां और परिजनों को घंटों समझाया, लेकिन वे टस से मस नहीं हुए। लड़के की मां का कहना था कि उन्हें यह 'लव मैरिज ' किसी कीमत पर मंजूर नहीं है। इस दौरान करीब 2 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जब परिजनों का गुस्सा बढ़ने लगा और स्थिति हाथ से निकलने लगी, तो आनन-फानन में डायल 112 की टीम को मौके पर बुलाना पड़ा। इसी गहमागहमी के बीच रौशन ने हिम्मत दिखाई और आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में विजया की मांग भरकर उसे अपनी पत्नी स्वीकार कर लिया।

Jayendra Pandey

लेखक के बारे में

Jayendra Pandey
अदम गोंडवी के शहर गोण्डा से ताल्लुक रखने वाले जयेंद्र पाण्डेय मेनस्ट्रीम मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे एक ऊर्जावान युवा पत्रकार हैं। वर्तमान में ’हिन्दुस्तान’ (Hindustan Times Group) के साथ जुड़कर जनसरोकार की खबरों को कवर कर रहे जयेंद्र ने नोएडा के प्रतिष्ठित संस्थान जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं और अपने करियर का आगाज ‘जी न्यूज’ की नेशनल टीम में इंटर्नशिप से किया। इसके बाद उन्होंने ’दैनिक भास्कर’ में बतौर ट्रेनी फीचर और स्पेशल स्टोरीज पर काम करते हुए कंटेंट की बारीकियों को समझा। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग में अपना लोहा मनवाया, जिसमें नोएडा ट्विन टावर डिमोलिशन से लेकर बृजभूषण शरण सिंह बनाम पहलवानों के धरने तक कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की ग्राउंड रिपोर्टिंग और अन्य कई स्पेशल स्टोरीज शामिल हैं। मीडिया के साथ-साथ जयेंद्र का रुझान पॉलिटिकल कंसल्टेंसी की ओर भी है। वे चुनावी समीकरणों और रणनीतिक प्रबंधन की अच्छी समझ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।