गया की तरह कटिहार में भी भैंस पर चढ़कर आया वोटर, नीतीश के मंत्री साइकिल चला गए वोट डालने

गया की तरह कटिहार में भी भैंस पर चढ़कर आया वोटर, नीतीश के मंत्री साइकिल चला गए वोट डालने

संक्षेप:

Bihar Chunav: एक अन्य तस्वीर कटिहार जिले से भी सामने आई। यहां भी एक मतदाता भैंस पर सवार होकर वोट डालने अपने मतदान केंद्र पर पहुंचा। इसी तरह सीएम नीतीश कुमार के मंत्री प्रेम कुमार साइकिल से वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे।

Nov 11, 2025 11:55 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share

Bihar Chunav: बिहार चुनाव में दूसरे चरण के लिए वोटिंग चल रही है। 20 राज्यों की 122 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। अलग-अलग बूथों पर वोटर सुबह से ही कतारों में लाइन लगा कर खड़े हैं। दूसरे चरण की वोटिंग शुरू होने के बाद गयाजी जिले के एक तस्वीर सामने आई जिसमें एक शख्स भैंस पर चढ़कर वोट डालने पहुंचा था। इसी तरह एक अन्य तस्वीर कटिहार जिले से भी सामने आई। यहां भी एक मतदाता भैंस पर सवार होकर वोट डालने अपने मतदान केंद्र पर पहुंचा। इसी तरह सीएम नीतीश कुमार के मंत्री प्रेम कुमार साइकिल से वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कटिहार विधानसभा क्षेत्र के दलन निवासी आनंद कुमार सिंह ने मतदान को लेकर एक अलग ही मिसाल पेश की। वो अपने भैंस पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे, जिसने मतदान केंद्र पर मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मतदाता आनंद कुमार सिंह सिरसा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के मतदान केंद्र तक पहुंचे, जो उनके गांव से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि भैंस मेरी धरोहर है और लोकतंत्र मेरा गर्व। मतदान करना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि लोग जहां बाइक या अन्य साधनों से मतदान करने जाते हैं, वहीं उन्होंने अपने पारंपरिक और सबसे भरोसेमंद साथी भैंस को चुना।

read moreये भी पढ़ें:
भैंस पर बैठ आया वोटर, बिहार चुनाव के दूसरे चरण में EVM खराब होने की भी शिकायत

नीतीश के मंत्री ने चलाई साइकिल

इसी तरह गयाजी विधनासभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी और बिहार सरकार में मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार साइकिल चलाकर वोट डालने पहुंचे। डॉक्टर प्रेम कुमार अपनी पत्नी के साथ साइकिल से वोट देने लिए जब पहुंचे तो वहां लोगों की थोड़ी भीड़ जमा हो गई। डॉक्टर प्रेम कुमार ने साइकिल से बूथ संख्या-159 पहुंचे। मतदान से पहले प्रेम कुमार ने मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी की है।

भाजपा और कांग्रेस पार्टी के समर्थकों ने किया हंगामा

अररिया जेल के फारबिसगंज विधानसभा स्थित फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज के बूथ संख्या 198 पर भाजपा प्रत्याशी एवं कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर सबको शांत किया। इस दौरान पुलिस ने लाठी भी चटकाई। कांग्रेस समर्थकों का आरोप था कि भाजपा विधायक सह प्रत्याशी ने कांग्रेस के वोटर को पिटाई करने का आदेश दिया है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता आपे से बाहर हो गए ।

केंद्र से बाहर हो हंगामा शुरू कर दिया ।मामले को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। करीब आधा घंटा हो हंगामा के बाद मामले पर नियंत्रण पाया जा सका। इस मामले में एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि मामला को शांत कर लिया गया है। लाठी चटकने जैसी कोई बात नहीं है। विधि व्यवस्था संधारण पर ध्यान दिया जा रहा है।

दूसरा चरण : सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

पश्चिम चंपारण - 32.39

पूर्वी चंपारण - 31.16

शिवहर - 31.58

सीतामढ़ी - 29.81

सुपौल - 31.68

अररिया - 31.88

किशनगंज - 34.74

पूर्णिया - 32.94

कटिहार - 39.83

भागलपुर - 29.08

बांका - 32.91

कैमूर - 31.98

रोहतास - 29.80

अरवल - 31.07

जहानाबाद - 30.36

औरंगाबाद - 32.88

गया जी - 34.07

नवादा - 29.02

जमुई - 33.67

-----------------------

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।