Hindi NewsBihar NewsAfter BJP, JDU workers honored CM Nitish award winners of landslide election victory
बीजेपी के बाद जेडीयू वर्कर्स का सम्मान, सीएम नीतीश चुनाव में प्रचंड जीत के योद्धाओं को देंगे पुरस्कार

बीजेपी के बाद जेडीयू वर्कर्स का सम्मान, सीएम नीतीश चुनाव में प्रचंड जीत के योद्धाओं को देंगे पुरस्कार

संक्षेप:

पार्टी कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें सीएम नीतीश कुमार भी भाग लेंगे और पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन करेंगे।

Dec 06, 2025 09:27 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को प्रचंड जीत मिली। बीजेपी को 89 तो जदयू को 85 सीटों पर जीत मिली। लोजपा आर ने 29 में से 19 पर जीत मिली। बीजेपी ने पिछले दिनों बीएलओ 1 को पटना बुलाकर सम्मानित किया। जनता दल यू भी प्रचंड जीत के योद्धाओं को सम्मानित करेगी। पटना पार्टी कार्यालय में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें सीएम नीतीश कुमार भी भाग लेंगे और पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार पटना स्थित पार्टी दफ्तर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें नीतीश कुमार भी पहुंचेंगे और पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे। जिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करके अपने दल को जीत दिलाई है उन्हें पार्टी उनकी मेहनत का पुरस्कार देगी। समारोह का आयोजन 11 बजे से किया गया है। नीतीश कुमार के अलावे कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा समेत अन्य प्रमुख नेता इस आयोजन में मौजूद रहेंगे। पार्टी का मकसद है कि अपने कार्यकर्ताओं को भविष्य के टास्क के लिए एनर्जाइज करना और उन्हें तैयार किया जाए। 2020 के विधान सभा चुनाव में जेडीयू मात्र 43 सीटों पर सिमट गई थी। 2025 में जीते हुए सीटों की संख्या दोगुनी(85) हो गई। माना जा रहा है कि जदयू कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके सरकार के काम और विचारधारा को जनता तक पहुंचाया जिससे लोगों ने एनडीए में आस्था जताई। नीतीश कुमार ने रिकार्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

ये भी पढ़ें:बीजेपी 'प्रेम' से बनाएगी सत्ता का संतुलन, विपक्ष को भी रोकने की रणनीति

इससे पहले बीजेपी की ओर से भी अटल सभागार पटना में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। पार्टी ने राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर काम करने वाले बीएलओ(बूथ लेवल ऑफीसर) 1 को पटना में बुलाकर सम्मानित किया गया। 29 नवम्बर को आयोजन किया गया था। इसी पैटर्न पर जदयू ने यह कदम उठाया है। यह नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान भी है।

ये भी पढ़ें:दुनिया में छाए नीतीश कुमार, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से आया बधाई लेटर
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।