चुनाव बाद नीतीश कुमार 'हाथ' के साथ होंगे, बोले पप्पू यादव- सिर्फ कांग्रेस दे सकती है सम्मान
पप्पू यादव ने कहा कि अभी तक नीतीश कुमार एक साथ गए ही नहीं। नीतीश कुमार को अलग-थलग कर ये लोग सिर्फ स्ट्राइक रेट में लगा हुआ है। नीतीश जी चुनाव के बाद आपको लगता है कि उसमें रहेंगे। नीतीश कुमार को सिर्फ कांग्रेस सम्मान दे सकती है।
बिहार चुनाव में मतदान से पहले पूर्णिया सांसद औऱ कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने अपने बयान से हलचल बढ़ा दी है। पप्पू यादव ने दावा किया है कि चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'हाथ' के साथ चले जाएंगे। सांसद पप्पू यादव ने कहा की बीजेपी और चिराग पासवान के बीच जुगलबंदी चल रही है। अभी तक नीतीश कुमार एक साथ गए ही नहीं। नीतीश कुमार को अलग-थलग कर ये लोग सिर्फ स्ट्राइक रेट में लगा हुआ है। नीतीश जी चुनाव के बाद आपको लगता है कि उसमें रहेंगे। नीतीश कुमार को सिर्फ कांग्रेस सम्मान दे सकती है।

पप्पू यादव ने महागठबंधन को लेकर कहा कि पूरी जनता एकतरफा है। बिहार की पूरी जनता महागठबंधन के साथ खड़ी है और निश्चित रूप से महागठबंधन की सरकार बनेगी। जब जनता ही एकजुट है तो सबको एकजुट कर देगी।
वहीं बिहार चुनाव में महागठबंधन के सीएम फेस को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि समय पर सबकुछ तय हो जाएगा। पप्पू यादव ने दावा किया है कि नीतीश कुमार सबकुछ समझ गए हैं। वो समझ गए हैं कि उनकी पीठ में खंजार भोंका जा रहा है। पप्पू यादव ने कहा है कि यह बीजेपी का गुप्त एजेंडा है लेकिन नीतीश कुमार भी मगध के हैं और वो शांत रहकर सब देखते हैं।
कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार को लेकर पप्पू यादव ने दावा किया है कि नीतीश कुमार बीजेपी के साथ सिर्फ चुनाव लड़ रहे हैं और चुनाव बाद उनके रास्ते अलग हो जाएंगे। अब जाहिर है पप्पू यादव के इस दावे के बाद बिहार में नए राजनीतिक समीकरण के भी कयास लगाए जाने लगे हैंं।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले भी कई बार पाला बदल चुके हैं। साल 2000 में नीतीश कुमार शपथ लेकर सीएम बने थे। इस दौरान उन्हें बीजेपी का समर्थन मिला था। उस वक्त नीतीश कुमार समता पार्टी में थे। इसके बाद साल 2005 में बीजेपी-जदयू गठबंधन ने सरकार बनाई थी। एनडीए के साथ उनकी तीसरी पारी साल 2010 में हुई। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने राजद के साथ भी दो बार अपनी सरकार बनाई।





