Hindi NewsBihar Newsadp approved five state highway in bihar nine districts including bhojpur gaya people will get benefit
बिहार में 5 स्टेट हाईवे बनने का रास्ता साफ, इन जिलों के लोगों को होगा बड़ा फायदा

बिहार में 5 स्टेट हाईवे बनने का रास्ता साफ, इन जिलों के लोगों को होगा बड़ा फायदा

संक्षेप:

एडीबी से मंजूरी मिलते ही पथ निर्माण विभाग ने पांचों सड़कों के निर्माण के लिए चयनित एजेंसियों को काम करने की अनुमति दे दी। साथ ही इन सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया। जिन पांच सड़कों का निर्माण होना है, उसकी कुल लंबाई 225 किलोमीटर है।

Jan 07, 2026 09:31 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार के पांच स्टेट हाईवे (राज्यपथ) के बनने का रास्ता साफ हो गया है। पथ निर्माण विभाग के अधीन बिहार राज्य पथ विकास निगम ने बीते दिनों एशियन विकास बैंक (एडीबी) को पांच सड़कों की प्राइस बिड इवैल्यूएशन (पीबीई) रिपोर्ट भेजी थी। एडीबी ने पीबीई की मंजूरी देते हुए उसकी सूचना निगम को दे दी है। अब एडीबी से वित्तीय सहायता के तौर पर बिहार सरकार को 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2900 करोड़ मिलेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एडीबी से मंजूरी मिलते ही पथ निर्माण विभाग ने पांचों सड़कों के निर्माण के लिए चयनित एजेंसियों को काम करने की अनुमति दे दी। साथ ही इन सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया। जिन पांच सड़कों का निर्माण होना है, उसकी कुल लंबाई 225 किलोमीटर है। चयनित एजेंसी की ओर से जैसे-जैसे सड़क का निर्माण किया जाएगा, चरणवार तरीके से एडीबी की ओर से राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सड़क परियोजनाओं पर काम शुरू करने के पहले ही राज्य सरकार ने एडीबी से इसकी सैद्धांतिक सहमति ले ली थी।

ये भी पढ़ें:छात्रा का मुंह बंद कर ले गए, 2 नाबालिग लड़कों ने किया गैंगरेप; बिहार में कांड

उसी के बाद सड़क परियोजनाओं की डीपीआर तैयार कर जमीन अधिग्रहण और फिर निविदा जारी की गई थी। जिन सड़कों का निर्माण होना है, उनमें अभी अधिकतर सिंगल लेन की सड़कें हैं। अब इन सड़कों को कम से कम दो लेन चौड़ा किया जाएगा। यातायात घनत्व को देखते हुए इसकी चौड़ाई और बढ़ाई जा सकती है। इन सड़कों को निर्माण कार्य शुरू होने के दो साल के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इन सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से भोजपुर, मुंगेर, बांका, नवादा, गयाजी, नालंदा, सारण, नवादा, मुजफ्फरपुर आदि जिलों को सीधा लाभ होगा।

● गया जी जिले की बनगंगा-जेठियन-गहलौर-भिंडस सड़क शामिल है। इसकी लंबाई 41.256 किलोमीटर है। इसके निर्माण पर 361 करोड़ 325 लाख खर्च होंगे।

● मुंगेर और बांका के असरगंज-शंभूगंज-इंगलिश मोड़-पुनसिया-धोरैया रोड की लंबाई 72.183 किलोमीटर है। इसके निर्माण पर 701 करोड़ 26 लाख खर्च होंगे।

● भोजपुर जिले के आरा-एकौना-खैरा-सहार रोड का निर्माण होगा। 32 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 373 करोड़ 56 लाख खर्च होने का अनुमान है।

● सारण और सीवान जिले के छपरा-मांझी-दरौली-गुठनी सड़क की लंबाई 32 किलोमीटर है। इसके निर्माण पर 373 करोड़ 56 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

● मुजफ्फरपुर के हथौड़ी-अतरार-बभनगामा-औराई रोड सह हाईलेबल ब्रिज की लंबाई 21 किलोमीटर है। इसके निर्माण पर करीब 814 करोड़ 22 लाख खर्च होने हैं।

ये भी पढ़ें:बिहार में जम्मू से भी ज्यादा ठंड, अभी और गिरेगा पारा; 4 दिन आफत', येलो अलर्ट
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।