Hindi NewsBihar NewsAdministrative reshuffle in Bihar 5 IAS officers transferred Mihir Kumar becomes new Development Commissioner
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS का ट्रांसफर; मिहिर कुमार नए विकास आयुक्त बने

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS का ट्रांसफर; मिहिर कुमार नए विकास आयुक्त बने

संक्षेप:

बिहार सरकार ने रविवार को पांच आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है जबकि दो आइएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मिहिर कुमार सिंह राज्य के नए विकास आयुक्त बनाए गए हैं। इनमें वाणिज्य कर के सचिव संजय कुमार सिंह को गृह विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Nov 30, 2025 07:13 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 5 आईएएस का ट्रांसफर किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1993 बैच के अधिकारी मिहिर कुमार सिंह राज्य के नए विकास आयुक्त बनाए गए हैं। राज्य सरकार ने मिहिर कुमार सिंह सहित पांच आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है जबकि दो आइएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इनमें वाणिज्य कर के सचिव संजय कुमार सिंह को गृह विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त कौशल किशोर को तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, कार्तिकेय धनजी को उद्योग सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। जबकि, कुंदन कुमार को उद्योग सचिव के पद पर स्थानांतरित करते हुए उन्हें बिहार भवन ,नई दिल्ली के स्थानिक आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ये भी पढ़ें:400 माफिया की प्रॉपर्टी होगी जब्त; जेलों की निगरानी, फुल फॉर्म में सम्राट चौधरी
ये भी पढ़ें:बिहार में माफिया की खैर नहीं! 1200 की नई लिस्ट बनी, ऐक्शन में सम्राट चौधरी

रविवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सीके अनिल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का प्रधान सचिव, दीपक कुमार सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग में महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त, राजकुमार को परिवहन विभाग का सचिव बनाया गया है।