राजद के फेसबुक पर भाजपा को गाली और जूता मारने की बात, थाने में शिकायत; तेजस्वी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय जनता दल के फेसबुक पेज से भाजपा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला अब गरमा गया है। भाजपा ने इस मामले में पूरे सबूत के साथ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पूरे मामले में तेजस्वी यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। 

तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव के खिलाफ थाने में शिकायत की गई है।

राजद के फेसबुक पेज पर भाजपा के खिलाफ गाली-गलौज और अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो पोस्ट किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कोतावाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने शनिवार को आवेदन देकर इस मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा कमलेश यादव और एक यू-ट्यूब चैनल से जुड़े संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली थानेदार अजय कुमार ने बताया कि आवेदन की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दानिश इकबाल ने आवेदन में कहा है कि वह वीरचंद पटेल पथ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में अपने सहयोगियों के साथ मीडिया संबंधी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर राजद के आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए एक वीडियो पर पड़ी। भाजपा नेता का आरोप है कि वीडियो में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक व अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है।

वीडियो में भाजपा कार्यकर्ताओं के मिलने पर जूता से मारने की बात कही गई हैं। दानिश इकबाल ने इसे वैमनस्य और विद्वेष फैलाने का प्रयास बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। राजद के फेसबुक पेज और एक यू-ट्यूब चैनल से आपत्तिजनक वीडियो हटाने की भी मांग की गई है। शिकायत के समर्थन में दानिश इकबाल ने सोशल मीडिया वीडियो का लिंक, स्क्रीनशॉट और एक पेन ड्राइव भी पुलिस को सौंपा है।

बीजेपी द्वारा थाने में शिकायत दर्ज करवाने के बाद अब नजरें इस बात पर टिकी है कि पुलिस इस पूरे मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है? यह दावा किया जा रहा है कि राजद के फेसबुक पेज से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की गई है। बीजेपी की तरफ से कहा गया है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की आपत्तिजनक बातों के प्रसार से कानून-व्यवस्था भी बिगड़ सकती है और यह लॉ एंड ऑर्डर के लिए चुनौती है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsराजद के फेसबुक पर भाजपा को गाली और जूता मारने की बात, थाने में तेजस्वी की शिकायत