Hindi NewsBihar Newsaam aadmi party bihar election result total votes and sahre
बिहार में भी केजरीवाल, कहकर AAP ने उतारे थे 99 उम्मीदवार, क्या हाल रहा?

बिहार में भी केजरीवाल, कहकर AAP ने उतारे थे 99 उम्मीदवार, क्या हाल रहा?

संक्षेप: बिहार में तीसरे विकल्प के रूप में उतरे प्रशांत किशोर की पार्टी भी खाता खोलने में कामयाब नहीं रही। बहुकोणीय मुकाबले में आम आदमी पार्टी ने भी अकेले ताल ठोकते हुए 99 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन पार्टी के लिए परिणाम बेहद निराशाजनक रहे हैं।

Sat, 15 Nov 2025 10:46 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश और मोदी की जोड़ी के आगे सभी पस्त हो गए। एनडीए की आंधी में आरजेडी-कांग्रेस, लेफ्ट और वीआईपी का महागठबंधन नाक बचाने में भी कामयाब नहीं रहा। तीसरे विकल्प के रूप में उतरे प्रशांत किशोर की पार्टी भी खाता खोलने में कामयाब नहीं रही। बहुकोणीय मुकाबले में आम आदमी पार्टी ने भी अकेले ताल ठोकते हुए 99 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन पार्टी के लिए परिणाम बेहद निराशाजनक रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अरविंद केजरीवाल की पार्टी एक भी सीट पर जीत तो दूर मुकाबले में भी नहीं दिखी। पार्टी को नोटा से भी कम वोट मिले हैं और लगभग सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी को आधे फीसदी से भी कम वोट शेयर से संतोष करना पड़ा। बिहार में पड़े कुल वोट में से महज 0.30 फीसदी ही 'झाड़ू' को प्राप्त हुए। आप को बिहार में कुल 1 लाख 50 हजार 913 मतदाताओं पसंद किया।

आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन कितना निराशाजनक रहा इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नोटा को 1.81 फीसदी लोगों ने चुना और बहुजन समाज पार्टी 1.62 फीसदी वोट शेयर के साथ एक सीट भी जीतने में कामयाब रही, जबकि पूरे चुनाव में उसकी कहीं कोई चर्चा नहीं हुई थी। यूं तो आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल बिहार में प्रचार के लिए नहीं उतरे लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह, सोमनाथ भारती आदि ने काफी समय और ऊर्जा बिहार में दिया।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

पार्टी ने लोकलुभावन वादों में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री ने बिहार में आकर प्रचार करते नहीं दिखे, जिस तरह वह गुजरात में लगातार दौरे कर रहे हैं, जबकि वहां चुनाव में काफी समय है। पार्टी ने 99 सीटों पर टिकट बांटकर मुख्यतौर पर उम्मीदवारों को उनके अपने प्रयास और सिंबल के भरोसे छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:RJD भले 25 सीटों पर सिमटी पर भाजपा से 15 लाख ज्यादा वोट मिले, दो तरीके से नंबर-1
ये भी पढ़ें:ब्रह्मा जी की लकीर भी मिटा सकता हूं; हार के बाद खेसारी के वायरल भाषण का सच क्या
ये भी पढ़ें:कैसे ढह गया RJD का किला, इस सीट पर M ने कर दिया MY में खेल; चिराग भी फैक्टर
Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।