आज का मौसम: बिहार के अररिया, किशनगंज में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत इन 14 जिलों में भी बरसेंगे बदरा

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

आज का मौसम: मौसम विभाग ने अररिया और किशनगंज में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना, गयाजी, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, नवादा, शेखपुरा समेत 14 जिलों में बुधवार को भी बहुत हल्के स्तर या नाम मात्र (2.4 मिमी) की बारिश होने का पूर्वानुमान है।

Bihar Weather

आज का मौसम: बिहार के कई जिलों में रह-रह कर बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। आज सुबह के वक्त भोजपुर, पटना समेत कुछ अन्य जिलों में मौसम सुहाना रहा और हल्की बारिश भी हुई है। इधर मौसम विभाग ने बुधवार को अररिया और किशनगंज में अत्यधिक बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं कटिहार, मधुबनी, पूर्णिया और सुपौल में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। अगले दो से तीन दिनों तक राज्यभर में मौसम सामान्य बने रहने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

पिछले 24 घंटों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, वैशाली, कटिहार, सारण, मधेपुरा और मधुबनी के कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं राज्य के अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक 141.2 मिमी वर्षा पश्चिम चंपारण के चनपटिया में रिकॉर्ड की गई। मंगलवार को पटना समेत राज्य के 23 जिलों के अधिकतम तापमान में 0.1 से 5.8 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस कैमूर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस वैशाली में दर्ज किया गया। सबसे तेज हवा मोतिहारी में 39 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली।

पटना समेत 14 जिलों में मामूली बारिश की संभावना

उत्तर बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश के विपरित दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार के लोगों को बूंदाबांदी से ही संतोष करना पड़ रहा है। पटना, गयाजी, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, नवादा, शेखपुरा समेत 14 जिलों में बुधवार को भी बहुत हल्के स्तर या नाम मात्र (2.4 मिमी) की बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं भागलपुर, मुजफ्फरपुर, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान, सारण, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण में हल्के स्तर (2.5 से 15.5 मिमी) की वर्षा की संभावना है।

बीते 24 घंटों के दौरान पटना, जहानाबाद, अरवल, समस्तीपुर, लखीसराय, मुंगेर, बांका, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और शेखपुरा में 69-99 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज हुई। गयाजी, कैमूर, बक्सर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, नालंदा, नवादा और जमुई में बारिश की मात्रा शून्य रही। राज्यभर में सामान्य (324 मिमी) बारिश की तुलना में 133 मिमी की कमी के साथ 191. 4 मिमी बारिश दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 35. 3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री की कमी के साथ 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

भागलपुर में 19 तक बारिश होने के आसार

भागलपुर जिले में मंगलवार को कुछ एक जगहों पर वर्षा हुई। इस कारण तापमान में गिरावट होने से लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की। बिहार कृषि विवि (बीएयू), सबौर द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15-19 जुलाई के बीच दक्षिण बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. नेहा पारिक ने बताया कि मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।