ससुराल से लौट रहे बाइक सवार परिवार को ट्रक ने रौंदा, बाप-बेटी की मौत, बेटे की हालत गंभीर

May 24, 2025 10:13 pm ISTsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाददाता, औरंगाबाद
share

पुलिस ने बताया कि सहेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर ससुराल से घर लौट रहे थे । इसी दौरान चित्रगोपी मोड़ के पास एक ट्रक की चपेट में आ गए। जिसमें पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी और बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।

ससुराल से लौट रहे बाइक सवार परिवार को ट्रक ने रौंदा, बाप-बेटी की मौत, बेटे की हालत गंभीर

औरंगाबाद के सदर प्रखंड के जम्होर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-139 पर चित्रगोपी मोड़ के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्री की मौत हो गई। हादसे में पत्नी और बेटा घायल हो गए, दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी स्व. जयराम मेहता के 28 वर्षीय पुत्र सहेंद्र कुमार और उनकी तीन वर्षीय बेटी रीमा कुमारी के रूप में हुई है। सहेंद्र की पत्नी धनवंती कुमारी और उनका बेटा ऋषु राजकुमार गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस के अनुसार, सहेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर ससुराल से घर लौट रहे थे । इसी दौरान चित्रगोपी मोड़ के पास एक ट्रक की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही जम्होर थानाध्यक्ष नितिन मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पिता और पुत्री के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

|#+|

थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि चित्रगोपी मोड़ पर सड़क निर्माण कार्य के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।