VIDEO: बिहार में ‘तालिबानी इंसाफ’! खंभे से बांधकर प्रेमी जोड़े की सरेआम पिटाई; वीडियो वायरल

Jayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

बिहार के पूर्णिया जिले में एक प्रेमी जोड़े को खंभे से बांधकर पीटने का खौफनाक वीडियो वायरल हुआ है। भीड़ ने दो माह की गर्भवती महिला और उसके प्रेमी को सरेआम तालिबानी सजा दी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

VIDEO: बिहार में ‘तालिबानी इंसाफ’! खंभे से बांधकर प्रेमी जोड़े की सरेआम पिटाई; वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले के कसबा थाना के गुरही में एक प्रेमी जोड़े को पकड़कर उन्हें अलग-अलग खंभों से बांध दिया गया और पूरी भीड़ के सामने उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। इसका एक 24 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बेबस प्रेमी जोड़ा रहम की भीख मांग रहा है, वहीं लूँगी और बनियान पहने एक वार्ड सदस्य बेहरहमी से पिटाई कर रहा है। हालांकि, हिंदुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी घटना में स्थानीय वार्ड सदस्य ने पुलिस को सूचना देने के बजाय खुद ही जज बनकर तालिबानी सजा सुना दी। बताया जा रहा है कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसका अपने मायके के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों को चोरी-छिपे मिलते हुए ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद मर्यादा के नाम पर कानून हाथ में ले लिया गया। जिस महिला को खंभे से बांधकर पीटा गया, वह दो माह की गर्भवती है। इसके बावजूद वार्ड के सदस्य का दिल नहीं पसीजा और वे उस पर डंडे और थप्पड़ बरसाते रहे।

वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और जांच तेज कर दी है। थाना प्रभारी ज्ञानरंजन ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। वीडियो में गंजी और लुंगी पहने जो शख्स पिटाई करता दिख रहा है, उसकी पहचान वार्ड सदस्य के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में नामजद और अज्ञात, सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की 'मोंब लिंचिंग' या तालिबानी सजा देने की जुर्रत न कर सके। पीड़ित जोड़े के बयान दर्ज किए जा रहे है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Jayendra Pandey

लेखक के बारे में

Jayendra Pandey
अदम गोंडवी के शहर गोण्डा से ताल्लुक रखने वाले जयेंद्र पाण्डेय मेनस्ट्रीम मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे एक ऊर्जावान युवा पत्रकार हैं। वर्तमान में ’हिन्दुस्तान’ (Hindustan Times Group) के साथ जुड़कर जनसरोकार की खबरों को कवर कर रहे जयेंद्र ने नोएडा के प्रतिष्ठित संस्थान जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं और अपने करियर का आगाज ‘जी न्यूज’ की नेशनल टीम में इंटर्नशिप से किया। इसके बाद उन्होंने ’दैनिक भास्कर’ में बतौर ट्रेनी फीचर और स्पेशल स्टोरीज पर काम करते हुए कंटेंट की बारीकियों को समझा। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग में अपना लोहा मनवाया, जिसमें नोएडा ट्विन टावर डिमोलिशन से लेकर बृजभूषण शरण सिंह बनाम पहलवानों के धरने तक कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की ग्राउंड रिपोर्टिंग और अन्य कई स्पेशल स्टोरीज शामिल हैं। मीडिया के साथ-साथ जयेंद्र का रुझान पॉलिटिकल कंसल्टेंसी की ओर भी है। वे चुनावी समीकरणों और रणनीतिक प्रबंधन की अच्छी समझ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।