कमरे में एक लड़की, एक महिला और दो लड़के; मोहल्ले में सेक्स रैकेट के खुलासे पर हाए-तौबा

लाइव हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

  • स्थानीय लोगों ने एक कमरे में युवती के साथ एक युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। वहीं महिला को भी एक युवक को कमरे में ले जाते देख हैरान हो गए। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को दी।

Sex Racket

बिहार के मधेपुरा में उदाकिशुनगंज के एनएच 106 कालेज चौक और पटेल चौक के बीच एक किराए के मकान में सेक्स रैकेट चलाने का खुलासा होने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है। पुलिस युवती समेत चारों लोगों का मेडिकल कराने में लगी है। सेक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद क्षेत्र के लोग सकते में हैं। गुरुवार को जयप्रकाश साह के मकान में तीन - चार युवक और एक युवती को लेकर एक महिला मकान में पहुंची। उनलोगों के घर में जाने के बाद मामला संदिग्ध लगने पर आसपास के लोग भी मकान के अंदर प्रवेश कर गए।

स्थानीय लोगों ने एक कमरे में युवती के साथ एक युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। वहीं महिला को भी एक युवक को कमरे में ले जाते देख हैरान हो गए। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची। एक युवती, एक महिला और दो युवक कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। इसके बाद पुलिस उन्हें थाना ले गयी।

युवक की पहचान बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हथिऔंधा वार्ड सात निवासी असलाउद्दीन और दूसरे की पुरैनी थाना क्षेत्र के बघबा दियारा, वार्ड दो निवासी ललन भगत के रूप में की गयी। गिरफ्तार महिला बिहारीगंज थाने क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है। जबकि गिरफ्तार युवती मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

मकान मालिक जयप्रकाश साह ने बताया कि उसने अपना मकान किराये पर बिहारीगंज थाना क्षेत्र के गमैल वार्ड छह निवासी कमलकांत झा के पुत्र सावन झा को दिया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवती समेत चारों लोगों से पूछताछ के बाद सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। इस मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

छापेमारी में आधा दर्जन युवतियां पकड़ी गयीं

सिंहेश्वर के मुख्य बाजार वार्ड एक में बस स्टैंड के समीप एक गैस चूल्हा और बर्तन सेंटर में शुक्रवार की शाम पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान के साथ दुकान संचालिका के साथ बच्चों को भी हिरासत में लिया है। छापेमारी में आधा दर्जन युवतियां और महिला को संदेह के आधार पर पकड़ा गया। सिंहेश्वर थाना में गिरफ्तार युवतियां और महिलाओं से पुलिस पूछताछ की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली कि उक्त जगह पर लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना पर सिंहेश्वर, मधेपुरा और महिला थाना की पुलिस ने सदर इंस्पेक्टर राम लखन पंडित के नेतृत्व में छापेमारी की। इंस्पेक्टर रामलखन पंडित ने छापमारी की पुष्टि करते हुए कहा कि कई आपत्तिजनक समान बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने कहा हिरासत में लिए गए महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। छापेमारी चल रही है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsकमरे में एक लड़की, एक महिला और दो लड़के; मोहल्ले में चल रहा था सेक्स रैकेट