Hindi NewsBihar NewsA farmer was shot outside his home in Samastipur miscreants fired five bullets causing panic in the village
समस्तीपुर में घर के बाहर किसान को गोलियों से भूना; बदमाशों ने 5 गोलियां मारी, गांव में हड़ंकप

समस्तीपुर में घर के बाहर किसान को गोलियों से भूना; बदमाशों ने 5 गोलियां मारी, गांव में हड़ंकप

संक्षेप:

जानकारी के अनुसार शिवनंदनपुर गांव में मंटू चौधरी दरवाजे पर टहल रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से मंटू चौधरी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Mon, 27 Oct 2025 10:47 PMsandeep हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, कल्याणपुर (समस्तीपुर)
share Share
Follow Us on

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव में सोमवार की देर शाम बाइक सवार चार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर किसान की गोलियों से भून दिया। किसान मिंटू चौधरी (45 वर्ष) शिवनंदनपुर गांव के मौजे चौधरी का पुत्र था। वह अपने दरवाजे पर टहल रहा था, इसी दौरान उसपर फायरिंग की गई। उसे पांच गोलियां लगने की बात बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवनंदनपुर गांव में मंटू चौधरी दरवाजे पर टहल रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से मंटू चौधरी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि गोली चलाने वाला एक बदमाश भी जख्मी हो गया है। उसे पुलिस हिरासत में होने की बात बताई गई है। अन्य बदमाश भागने में सफल रहा। घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें:छठ पर दर्दनाक हादसा; पूर्णिया में अर्घ्य के दौरान 2 भाईओं की तालाब में डूबकर मौत
ये भी पढ़ें:छठ पर पसरा मातम; भागलपुर में घाट पर नहा रहे 4 बच्चों की डूबने से मौत,मचा हाहाकार

ग्रामीणों ने बताया कि मिंटू की गर्दन और पेट सहित अन्य जगहों पर पांच गोली लगने की जानकारी मिली है। बदमाश की बाइक भी घटनास्थल के समीप ही है। सदर डीएसपी 2 संजय कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हुई है। जख्मी हालत में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।